{"_id":"62d712f6c09ba559146463a8","slug":"crime-badaun-news-bly491900117","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने महिला से कुंडल लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
पटियाली सराय मोहल्ले में अपने घर पर लूट की जानकारी देता दंपती। संवाद
- फोटो : BADAUN
Link Copied
बदायूं। शहर में सोमवार रात पुरानी चुंगी के नजदीक बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला के कुंडल लूट लिए। महिला पति के साथ भाई के घर से लौट रही थी। काफी शोर मचाने पर लोग एकत्र हुए। कुछ लोगों ने बदमाशों का पीछा भी किया लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पटियाली सराय निवासी शशिबाला पत्नी शांतिस्वरूप सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे प्रोफेसर कॉलोनी स्थित अपने भाई के घर से लौट रहीं थीं। उस वक्त शशिबाला के साथ उनके पति थे। घर लौटने के दौरान उन्होंने काफी देर हरप्रसाद मंदिर के सामने ऑटो का इंतजार किया। काफी देर तक ऑटो नहीं मिला तो वे पैदल ही घर की ओर चल दिए। दंपती पैदल चलते हुए पुरानी चुंगी से आगे देवी मंदिर के सामने पहुंचे थे कि तभी पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके कुंडल लूट लिए। उस वक्त लाइट नहीं थी। देवी मंदिर के सामने सुनसान थी। फायदा उठाकर बदमाश पीछे से आए। एक बदमाश ने बाइक घुमाकर खड़ी कर ली। दूसरा बाइक से उतरकर आया और उसने शशिबाला के दोनों कुंडल लूट लिए। जब तक शशिबाला चीखती हुई पीछे मुड़ीं कि बदमाश बाइक पर बैठकर खेड़ा नवादा की ओर भाग गए। उनकी चीख-पुकार सुनकर कई लोग आग गए। एक बाइक सवार व्यक्ति ने बदमाशों का पीछा भी किया लेकिन तब तक वे काफी दूर निकल गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। बदमाशों की तलाश में सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले गए। महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। अभी इस संबंध में एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। इस संबंध में एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।