फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

फंदे से लटककर युवक ने की आत्महत्या

Fri, 15 Jul 2022 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
crime
इस्लामनगर (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव उदयपुर में बुधवार रात 35 वर्षीय ओमवीर ने फंदे से लटककर जान दे दी। परिवार वालों का आरोप है कि युवक पत्नी को बुलाने ससुराल गया था। वहां उसके साथ मारपीट की गई, जिसके बाद युवक ने जान दे दी।
विज्ञापन

ग्राम उदयपुर निवासी ओमवीर पुत्र मथुरा प्रसाद चंडीगढ़ में रहकर नौकरी करता था। उसकी पंद्रह साल पहले बरेली के बहेड़ी निवासी लता के साथ शादी हुई थी। भाई ओमकार के मुताबिक ओमवीर के एक बेटी और दो बेटे हैं। करीब छह माह पहले उसकी पत्नी बच्चों को लेकर अपने मायके चली गई। परिवार वालों ने उसे बुलाने की काफी कोशिश की लेकिन वह नहीं आई। तीन माह पहले ओमवीर चंडीगढ़ से गांव आया था। तीन-चार दिन पहले वह पत्नी को बुलाने उसके मायके गया था। वहां उसके साथ ससुराल वालों ने मारपीट की थी। उसके शरीर पर चोटों के निशान थे। बुधवार रात उसने कमरे में ही फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। सुबह परिवार वाले सोकर उठे। तब उन्होंने ओमवीर का शव फंदे से लटका देखा। परिवार वालों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई और युवक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया। इधर गांव में चर्चा है कि युवक शराब पीने का आदी था। वह आए दिन परिवार वालों के साथ मारपीट करता था। इससे उसकी पत्नी छोड़कर चली गई। उसने शराब के नशे में जान दे दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed