{"_id":"629a6200c2a8a632e21d0c08","slug":"crime-badaun-news-bly4870977149","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने नकदी समेत एक लाख रुपये के जेवरात उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने नकदी समेत एक लाख रुपये के जेवरात उड़ाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी। रेलवे स्टेशन के पास स्थित सुंदरनगर कॉलोनी निवासी नरोत्तम सिंह के घर में घुसे चोर नकदी समेत करीब एक लाख रुपये के जेवरात समेटकर निकल गए। मकान मालिक की सूचना के बाद पुलिस ने मौका मुआयना किया।
घटना बृहस्पतिवार रात में करीब दो बजे की बताई गई है। नरोत्तम सिंह का मकान कॉलोनी के बाहरी छोर पर है। छत के जरिये अंदर घुसे चोरों ने कमरे का दरवाजा खोलकर बक्सा कब्जे में ले लिया। बक्से में 70 हजार रुपये नकद, सोने की चेन, अंगूठी और अन्य सामान रखा था। बक्से का ताला तोड़कर चोर इसके अंदर से पूरा सामान निकाल ले गए।
सुबह जागने पर नरोत्तम ने बक्सा खुला देखा तो चोरी का अहसास हुआ। इसकी भनक लगते ही आसपास के लोग भी नरोत्तम के घर आ गए। बाद में गृहस्वामी ने कोतवाली फोन करके पुलिस बुला ली। पुलिस कर्मियों ने चोरी गए सामान के बारे में जानकारी की। नरोत्तम ने रिपोर्ट दर्ज कराने के पुलिस को तहरीर सौंप दी है। संवाद