फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

लोहा व्यापारी की फर्म पर एसआईबी का छापा, टैक्स चोरी की आशंका

Sat, 04 Jun 2022 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
crime
भगवान परशुराम चौक स्थित इसी फर्म पर एसआईबी ने मारा छापा। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। टैक्स चोरी की आशंका में शुक्रवार को जीएसटी की विशेष अन्वेषण शाखा (एसआईबी) की टीम ने शहर में भगवान परशुराम चौक के पास स्थित श्री जी आयरन ट्रेडर्स पर छापा मारा। टीम दिन में करीब दो बजे पुलिस बल के साथ यहां पहुंची। रात तक लोहा व्यापारी के प्रतिष्ठान और गोदाम में पड़ताल जारी थी। फिलहाल अधिकारी कार्रवाई के बाद ही कुछ बताने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

व्यापारी मनीष जैन की भगवान परशुराम चौक के पास श्री जी आयरन ट्रेडर्स नाम से फर्म है। फर्म रोजाना लाखों रुपये का व्यापार करती है। यहां लोहे की सरिया, एंगल, टिन, गर्डर आदि बिकते हैं। पिछले कुछ समय से जीएसटी एसआईबी की फर्म पर नजर थी। वाणिज्य कर विभाग से जुड़े सूत्र बताते हैं कि फर्म में टैक्स चोरी की आशंका थी।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे ट्रेड टैक्स के डिप्टी कमिश्नर के नेतृत्व में बरेली से मंडल स्तरीय जीएसटी एसआईबी टीम यहां पहुंची। अधिकारियों ने फर्म में दाखिल होने के साथ ही रजिस्टर, कैश मीमो ओर इनवॉयस समेत अन्य कागजात कब्जे में लेने के साथ स्टॉक की पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात तक अधिकारी यहां जांच-पड़ताल में जुटे रहे। इस दौरान खरीद-फरोख्त के मिलान के साथ स्टॉक का मिलान भी किया गया। मई में फर्म की ओर से खरीदे और बेचे गए लोहे के बारे में भी जानकारी जुटाई गई। अब तक टैक्स चोरी का मामला पकड़ में आया है या नहीं इस बारे में फिलहाल अधिकारी कुछ बताने से बच रहे हैं। रात तक अधिकारी यहीं डटे थे। इधर, इस संबंध में फर्म के मालिक मनीष जैन ने यह कहते हुए कुछ भी बताने से इनकार कर दिया कि अभी कार्रवाई चल रही है। टीम यहां पर है, उसके जाने के बाद ही वह कुछ बता पाएंगे।
-
कार्रवाई एसआईबी की मंडल स्तरीय टीम ने की है। स्थानीय स्तर पर इस तरह की कार्रवाई की सूचना नहीं दी जाती है। मामला टैक्स चोरी का है या कुछ और इस बारे में मैं कुछ नहीं कह सकता। आमतौर पर एसआईबी टीम टैक्स चोरी के मामलों में ही इस तरह की कार्रवाई करती है।
-एएल सिंह, डिप्टी कमिश्नर वाणिज्यकर
कई मेंथा व्यापारियों ने दुकानें बंद की, अन्य के यहां भी गहमागहमी
बदायूं। शहर में बड़े लोहा व्यापारी के प्रतिष्ठान पर टैक्स चोरी की आशंका के चलते शुक्रवार को जीएसटी एसआईबी टीम की कार्रवाई के कारण अन्य बड़े व्यापारियों के यहां भी गहमागहमी का माहौल रहा। कुछ मेंथा व्यापारियों ने दुकानें भी बंद कर दीं, जो बाद में खुल गईं।
बदायूं मेंथा की बड़ी मंडी है। यहां से करोड़ों का कारोबार होता है। पिछले महीने वाणिज्य कर की मोबाइल टीम ने वजीरगंज के पास मेंथा क्रिस्टल से भरा वाहन पकड़ा था। इसमें 33 लाख का क्रिस्टल बरामद हुआ। मेंथा क्रिस्टल फर्जी वे-बिल के जरिये टैक्स चोरी कर चंदौसी से प्रयागराज ले जाया जा रहा था।
इसके बाद सेंट्रल जीएसटी की टीम ने बदायूं-उझानी रोड पर गुटके से भरा ट्रक पकड़ा था। इसमें 75 लाख का गुटका भरा था। गुटके की यह खेप भी टैक्स चोरी कर ले जाई जा रही थी। मेंथा क्रिस्टल मामले में चंदौसी के व्यापारी को नोटिस दिया गया था। व्यापारी ने क्रिस्टल अपना होने की बात से ही इनकार कर दिया था। ऐसे में अब यह क्रिस्टल नीलाम किया जाएगा। इधर गुटके के मामले में अब तक कोई दावा नहीं आया है।

टैक्स चोरी के यह हाल में पकड़े गए बड़े मामले हैं। ऐसे में शुक्रवार को जब बरेली से आई एसआईबी टीम ने लोहा व्यापारी के प्रतिष्ठान पर छापा मारा तो कई तरह की चर्चाएं भी होने लगीं। कुछ मेंथा व्यापारियों ने तो कुछ समय के लिए अपने प्रतिष्ठान ही बंद कर दिए। अन्य कारोबार से जुड़े बड़े व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर गहमागहमी का माहौल देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed