फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

अलापुर क्षेत्र में महिला को पचास हजार में बेचा

Fri, 15 Apr 2022 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। अलापुर थाना क्षेत्र में एक महिला को पचास हजार रुपये में बेचने का मामला सामने आया है। उसके पति का आरोप है कि पड़ोसी उसकी पत्नी को ले गए और कादरचौक क्षेत्र में जाकर उसको पचास हजार में बेच दिया। एसपी सिटी के आदेश पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अलापुर थाना क्षेत्र का एक किसान एसएसपी कार्यालय पहुंचा। उसने तहरीर देकर बताया कि वह चार साल पहले एक महिला को लेकर आया था। उसके नाम करीब पंद्रह बीघा जमीन है लेकिन उसके कोई बच्चा नहीं है। महिला उसके घर का सारा कामकाज कर रही थी। इससे पहले भी उसकी शादी हुई थी लेकिन उसकी मौत हो गई। ये महिला उसकी दूसरी पत्नी थी। कुछ दिन पहले उसके गांव के लोग महिला को ले गए और उन्हें कादरचौक थाना क्षेत्र में उसे पचास हजार रुपये में बेच दिया। उसकी पत्नी वहां रहने को तैयार नहीं है। उसे बंधक बना लिया गया है। एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान ने मामले में कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है। इस संबंध में एसपी सिटी ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। इसमें आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed