फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

रोजाना 1200 कनेक्शन होंगे चेक

Wed, 13 Apr 2022 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
crime
सहसवान में चेकिंग को लेकर पावर कॉरपोरेशन की टीम। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। पावर कॉरपोरेशन ने जिले में बड़े स्तर पर बिजली चोरी रोकने और बकाया वसूली को लेकर अभियान शुरू किया है। जिले को प्रतिदिन कम से कम 1200 कनेक्शन चेक करने और बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काटने के निर्देश मिले हैं। इसमें दस हजार रुपये से अधिक के बकायेदारो के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। एक्सईएन प्रथम खंड प्रवेश कुमार ने बताया कि बिजली चोरी रोकने और बकाया वसूली को सख्ती से रोकने को कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

पावर कॉरपोरेशन के जिले में चार वितरण खंड हैं। चारों खंडों में एक साथ अभियान चलाया जा रहा है। स्थानीय स्तर पर संबंधित एक्सईएन मॉनीटरिंग कर रहे हैं। प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट चीफ इंजीनियर को भी भेजी जा रही है। तीन दिन में बिजली चोरी के 23 से ज्यादा मामलों में एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी हैं। संबंधित एसडीई और जेई की अलग-अलग टीमें लगातार अभियान चला रही हैं। गौर करने वाली बात यह है कि जिले भर में देहात फीडरों के मुकाबले टाउन फीडरों से जुड़े इलाकों में ज्यादा बकाया है। हालांकि, बिजली चोरी के मामले में देहात फीडर आगे हैं।
विज्ञापन

सहसवान। एक्सईएन राजनाथ के निर्देशन में एसडीई सतेंद्र कुमार ने टीमों का गठन कर क्षेत्र में बिजली चोरी रोकने और बकाया वसूली के लिए अभियान चलाया। इस दौरान 12 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा गया। इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। तीन लाख से ज्यादा की वसूली भी की गई है। मोहल्ला चाहशीरी, पठान टोला, मुख्य बाजार, डार्लिंग समेत कई मोहल्लों में अभियान चलाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed