{"_id":"623e16343af5506c06390a13","slug":"crime-badaun-news-bly479324447","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली हाईवे पर बैंक के फील्ड ऑफिसर से लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली हाईवे पर बैंक के फील्ड ऑफिसर से लूट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनावर (बदायूं)। बरेली-बदायूं हाईवे पर शुक्रवार रात बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर आईसीआईसीआई बैंक के फील्ड ऑफिसर को लूट लिया। बदमाश उनकी बाइक, एक मोबाइल और 26 हजार रुपये लूट ले गए। इसकी सूचना पर बिनावर, सिविल लाइंस पुलिस और एसपी सिटी मौके पर पहुंच गए लेकिन देर रात तक बदमाशों का कुछ पता नहीं चला।
बरेली जिले के भमोरा निवासी नीरज वर्मा बदायूं शहर में आईसीआईसी बैंक के फील्ड ऑफिसर हैं। वह शुक्रवार शाम रोज की तरह बैंक से ड्यूटी खत्म करके बाइक से भमोरा लौट रहे थे। बताते हैं कि उनकी बाइक बरेली-बदायूं हाईवे पर बिनावर थाना क्षेत्र में पहुंची थी कि तभी पीछे से बाइक दौड़ाते हुए आए बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने विरोध किया तो बदमाशों ने तमंचा निकालकर उनकी कनपटी पर रख दिया। उसके बाद बदमाश उनकी अपाचे बाइक, एक मोबाइल और उनसे 26 हजार रुपये लूटकर भाग गए। नीरज वर्मा ने किसी तरह पुलिस को सूचना दी। इससे सिविल लाइंस और बिनावर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। बाद में एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान और सीओ सिटी आलोक मिश्रा भी पहुंच गए। देर रात तक सीसीटीवी कैमरे खंगाले जाते रहे लेकिन बदमाशों का पता नहीं चला। फील्ड ऑफिसर ने सुबह आकर तहरीर देने की बात कही है।
-
बाइक सवार बदमाशों ने महिला की हसली लूटी
नूरपुर पिनौनी। इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव अचलपुर निवासी सोमपाल शुक्रवार को अपने मौसेरे भाई नरेश की पत्नी फूलवती को बाइक पर दवा दिलवाने पतरिया गांव जा रहे थे। सोमपाल ने बताया कि इस्लामनगर जुनावई रोड पर गढ़ी विचौला चौराहे के नजदीक बाइक सवार चार बदमाशों ने उनकी बाइक रुकवा ली। उन्होंने फूलवती से गले में पहनी सोने की हसली लूट ली। उन्होंने विरोध किया तो एक बदमाश ने तमंचे उनका सिर फोड़ दिया और बदमाश मौके से भाग गए। उनके शोर मचाने पर तमाम ग्रामीण आ गए। बाद में पुलिस भी पहुंच गई लेकिन बदमाशों का पता नहीं चला। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
-
फील्ड ऑफिसर बरेली हाईवे पर घटना बता रहे हैं लेकिन अभी वह ये स्पष्ट नहीं कर रहे हैं कि ये मामला सिविल लाइंस थाने का है या बिनावर थाने का है। उन्होंने सुबह आने को कहा है। तभी मामले की पूरी जानकारी होगी।
- डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी