फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

रेलवे के आरक्षित टिकटों की ब्लैक करने वाले तीन गिरफ्तार

Fri, 25 Mar 2022 02:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 02:11 AM IST
विज्ञापन
crime
आरपीएफ की गिरफ्त में रेल टिकटों का गोरखधंधा करने के आरोपी। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने बृहस्पतिवार को कादरचौक थाने के गांव रमजानपुर में एक मेडिकल स्टोर पर दबिश देकर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। यह लोग रेलवे के आरक्षित टिकटों की ब्लैक करते थे। आरोपियों के पास से 56497 रुपये के आरक्षित टिकट बरामद हुए हैं। आरोपी कादरचौक क्षेत्र के ही निवासी हैं।
विज्ञापन

इज्जतनगर रेल मंडल पूर्वोत्तर रेलवे सीआईबी और आरपीएफ ने बृहस्पतिवार को संयुक्त रूप से कार्रवाई की। आरपीएफ निरीक्षक सुभाष यादव, उप निरीक्षक रेलवे सुरक्षा बल सीआईबी इज्जतनगर रामविलास ने रमजानपुर के शिफा मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। यहां से मुबीनुद्दीन पुत्र तौलुद्दीन, मोहम्मद आसिफ हुसैन पुत्र अब्दुल हफीज निवासी रमजानपुर मोहल्ला गढ़ी थाना कादरचौक और मोनू पुत्र ओमकार राठौर निवासी चौडेरा नूरपुर थाना कादरचौक को हिरासत में ले लिया। जांच में पता लगा कि यह तीनों फर्जी ढंग से रेलवे के ई टिकट बनाकर जरूरतमंदों को तीन सौ रुपये तक ज्यादा कीमत में बेचते थे। मौके से एक लैपटॉप, एक प्रिंटर, तीन मोबाइल, 47324 रुपये कीमत के 38 ई टिकट जिन पर यात्रा पूरी की जा चुकी थी और 9173 रुपये के तत्काल रेल टिकट जिन पर यात्रा शेष थी भी बरामद किए गए। आरपीएफ ने तीनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। निरीक्षक सुभाष यादव ने बताया कि मामले में जांच सहायक उप निरीक्षक कृष्णवीर सिंह करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed