फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

बाइक सवार बदमाशों ने मां-बेटे से डेढ़ लाख लूटे

Fri, 25 Mar 2022 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
crime
लूट की जानकारी देतीं कुसुमा देवी। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। दातागंज-बदायूं रोड पर लखनपुर गांव के नजदीक बृहस्पतिवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने बैंक से लौट रहे मां-बेटे से डेढ़ लाख रुपये लूट लिए और फरार हो गए। मां-बेटे रुपये निकालकर यूनियन बैंक इंदिरा चौक से घर लौट रहे थे। बाइक गिरने से दोनों को काफी चोटें आईं हैं। सूचना पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है लेकिन देर शाम तक बदमाशों का कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव किसरूआ निवासी 65 वर्षीय कुसुमा देवी पत्नी ओमकार और उनका बेटा ब्रजेश बृहस्पतिवार दोपहर इंदिरा चौक स्थित यूनियन बैंक से रुपये निकालने आए थे। उन्होंने बैंक से डेढ़ लाख रुपये निकालकर थैले में रख लिए। दोपहर करीब दो बजे मां-बेटे बाइक से घर लौट रहे थे। कुसुमा देवी थैला लेकर बाइक पर पीछे बैठीं थीं। उनकी बाइक दातागंज-बदायूं रोड पर सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में लखनपुर गांव के सामने पहुंची थीं कि तभी अचानक पीछे से बाइक पर सवार दो बदमाश आए। उन्होंने चलती बाइक पर कुसुमा देवी से थैला छीनने की कोशिश की। उन्होंने धक्का देकर मां-बेटे को सड़क पर गिरा दिया। इसके बावजूद कुसुमा देवी ने थैला नहीं छोड़ा। वह बाइक से गिरकर संभल पाते, इससे पहले एक बदमाश उतरकर आया। उसने कुसुमा देवी से मारपीट करते हुए रुपयों से भरा थैला लूट लिया और दातागंज की ओर बाइक दौड़ाते हुए भाग गए। दोनों मां-बेटे उठे। उन्होंने भी पीछे से बाइक दौड़ा दी। वह मूसाझाग थाने पहुंच गए लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चला। उन्होंने मूसाझाग पुलिस को सूचना दी। मामला सिविल लाइंस थाने का था। इससे मूसाझाग पुलिस ने उन्हें सिविल लाइंस थाने भेज दिया। मां-बेटे ने पुलिस को लूट के संबंध में तहरीर दी है। बाइक गिरने से दोनों लोगों को चोटें आईं हैं। उनका प्राथमिक उपचार करा दिया गया है।
विज्ञापन

-
होमगार्ड थे कुसुमा देवी के पति
लूटपाट की शिकार कुसुमा देवी के पति होमगार्ड थे। करीब तीन माह पहले उनकी बीमारी के चलते मौत हो गई। उनके इलाज में कुसुमा देवी का करीब चार लाख रुपया खर्च हो गया। सारा रुपया उन्होंने उधार लेकर लगाया था। कुछ दिन पहले उनके पति के पांच लाख रुपये आए थे। इससे वह बृहस्पतिवार को कर्जा लौटाने के लिए बैंक से रुपये निकालकर लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
...तो बैंक से पीछे लगे थे बाइक सवार बदमाश
दिनदहाड़े लूटपाट करने वाले बाइक सवार बदमाशों का अभी कोई सुराग नहीं लगा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि बदमाश बैंक से ही उनके पीछे लगे थे। उन्हें अच्छी तरह पता था कि मां-बेटे बड़ी रकम निकालकर जा रहे हैं। इससे बदमाश उनके पीछे लग गए और घटना को अंजाम दे दिया। अब पुलिस उनकी तलाश में सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

-
कुसुमा देवी बोलीं- हम हो गए बर्बाद
बृहस्पतिवार को डेढ़ लाख रुपये लुटने से कुसुमा देवी काफी परेशान दिखीं। वह बात करते-करते रोने लगीं। कह रहीं थीं कि वह बर्बाद हो गईं। अब वह कर्जदारों का रुपया कैसे चुकाएंगी। इससे उनके ऊपर और बड़ा संकट आ गया है। उन पर पांच प्रतिशत का ब्याज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed