फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

लकड़ी ठेकेदार समेत चार के खिलाफ एफआईआर

Thu, 24 Mar 2022 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
crime
सहसवान (बदायूं)। सहसवान कोतवाली में वन दरोगा ने एक लकड़ी ठेकेदार समेत चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। वन दरोगा जितेंद्र कुमार के मुताबिक वह वनरक्षक वीकेंद्र कुमार, आरक्षी अब्दुल कादिर, नदीम और उमेश कुमार के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे।
विज्ञापन

दीनापुर गांव के नजदीक बीबीपुर की ओर से लकड़ी भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली आती दिखी। उसमें सागौन के 38 पेड़ कटे हुए भरे थे। उन्होंने ट्रैक्टर रोककर उसके ड्राइवर का नाम पूछा। इस पर उसने अपना नाम बिल्सी के अहमद नगर असौली निवासी शिशुपाल, मुजरिया के अफजलपुर छगनपुर निवासी रफाकत बताया। टीम ने उनसे लकड़ी काटने के संबंध में कागजात मांगे लेकिन वह कागजात नहीं दिखा सके। उन्होंने बताया कि ये पेड़ बिल्सी के बीबीगंज निवासी बाबू के हैं और लकड़ी काटने वाला ठेकेदार कर्रू निवासी अफजलपुर छगनपुर है। उसी ने पेड़ कटवाकर भेजे हैं। टीम ने लकड़ी भरी ट्रैक्टर ट्रॉली कोतवाली में खड़ी करा दी। पुलिस ने वन दरोगा जितेंद्र कुमार की ओर से शिशुपाल, रफाकत, बाबू और ठेकेदार कर्रू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed