{"_id":"623b17030d30bb24fe3214d5","slug":"crime-badaun-news-bly4790233162","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्लापुर भोगी बवाल मामले में दरोगा लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्लापुर भोगी बवाल मामले में दरोगा लाइन हाजिर
विज्ञापन
उझानी कोतवाली में दोनों पक्षों के लोगों के साथ बैठक करते पुलिस और प्रशासनिक अफसर। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। अल्लापुर भोगी गांव में शब ए बरात के दिन डीजे बंद कराने को लेकर हुए बवाल के मामले में एसएसपी ओपी सिंह ने अब्दुल्लागंज चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया है। इधर, जांच कर लौटे एसडीएम सदर एसपी वर्मा और नायब तहसीलदार आशीष सक्सेना ने लोगों के पलायन की बात को भी खारिज किया है। फिलहाल गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लापुर भोगी में 18 मार्च को हुए बवाल के बाद दोनों पक्षों की ओर से रोजाना ही आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं। मंगलवार दोपहर अल्लापुर भोगी निवासी महिलाओं के साथ कई लोग जिला मुख्यालय पर पुलिस अफसरों से मिले थे। उन्होंने बवाल के दौरान अब्दुल्लागंज चौकी इंचार्ज विकेश कुमार की भूमिका पर सवाल उठाया था। ग्रामीणों की शिकायत के बाद एसएसपी ने बुधवार सुबह दरोगा विकेश कुमार को लाइन हाजिर कर दिया। अल्लापुर भोगी गांव अब्दुल्लागंज चौकी क्षेत्र में आता है। प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि पुलिस के स्तर से ग्रामीणों की शिकायत की जांच भी शुरू कर दी गई है।
इधर, बुधवार दोपहर एसडीएम सदर एसपी वर्मा और नायब तहसीलदार आशीष सक्सेना राजस्व कर्मियों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों के लोगों से जानकारी की। एसडीएम ने बताया कि किसी ने भी गांव से पलायन नहीं किया है। नामजद ही गिरफ्तारी के डर से चले गए हैं। ऐसे लोगों के परिजन घरों पर मौजूद हैं। करीब दो घंटे तक गांव में रहे प्रशासनिक अफसरों ने पूर्व प्रधान और प्रधान पक्ष के बीच रंजिश के बावत भी जानकारी की।
विज्ञापन
-
दोनों पक्षों को अफवाह नहीं फैलाने की नसीहत
मंगलवार शाम एसपी सिटी प्रवीण कुमार चौहान, एसडीएम एसपी वर्मा, सीओ गजेंद्र सिंह क्षोत्रिय ने अल्लापुर भोगी निवासी दोनों पक्षों के लोगों के साथ कोतवाली में बैठक की। आरोप-प्रत्यारोप के दौरान सभी ने कहा कि कोई भी व्यक्ति झगड़ा नहीं चाहता। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने स्पष्ट कहा कि किसी ने माहौल खराब करने का प्रयास किया तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। कोई भी व्यक्ति अफवाह फैलाने की कोशिश न करे।
-
थोड़ी भी सहनशीलता दिखाते तो नहीं होता बवाल
होली और शब ए बरात एक ही दिन थे। बताते हैं कि एक पक्ष के लोगों के घर कब्रिस्तान के पास हैं। शाम करीब सात बजे समुदाय विशेष के लोग कब्रिस्तान में चिराग जलाने और इबादत के लिए निकले तो उससे कुछ देर पहले दूसरे पक्ष का डीजे बंद कराने के लिए कह दिया गया। इसी बात को लेकर पुलिस की मौजूदगी में कहासुनी हुई। बाद में मारपीट और पथराव हो गया। बवाल में दरोगा विकेश कुमार, प्रधान पति रिजवान समेत दोनों पक्ष के करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। इस पूरे प्रकरण में कोई भी मौके की नजाकत को नहीं भांप पाया। साथ ही किसी ने सहनशीलता का परिचय नहीं दिया।