फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

महिला अस्पताल के नजदीक दीवार काटकर दुकान में चोरी

Thu, 24 Mar 2022 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 01:35 AM IST
विज्ञापन
crime
दुकान में नकब दिखाते दुकानदार देवीदयाल। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। शहर कोतवाली क्षेत्र में बेखौफ चोरों ने मंगलवार रात महिला अस्पताल के नजदीक एक हार्डवेयर की दुकान को निशाना बना लिया। चोर दीवार काटकर हजारों का सामान चोरी करके ले गए। दुकानदार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

महिला अस्पताल के नजदीक देवीदयाल की हार्डवेयर की दुकान है। वह अपनी दुकान में कैंची, प्लास, फावड़ा, खुरपी और चूहेदानी आदि बेचते हैं। देवीदयाल के मुताबिक वह मंगलवार रात करीब आठ बजे अपनी दुकान बंद करके घर गए थे। रात किसी वक्त चोरों ने उनकी दुकान को निशाना बना लिया। चोरों ने दुकान की पिछली दीवार काट ली और उसके अंदर घुस गए। चोर दुकान से हजारों रुपये का हार्डवेयर का सामान और करीब 25 हजार रुपये की नकदी चोरी करके ले गए हैं। सुबह देवीदयाल अपनी दुकान पहुंचे। उन्होंने दुकान का शटर उठाया। तब उन्होंने वहां सारा सामान फैला देखा। ये हालात देखकर चोरी की घटना समझते देर न लगी। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। इससे वह मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed