फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

पुलिस अफसरों से मिले ग्रामीण, दरोगा की भूमिका पर उठाया सवाल

Wed, 23 Mar 2022 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
crime
एसएसपी कार्यालय में महिलाओं की मौजूदगी में जानकारी देते अल्लापुर भोगी के ग्रामीण। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं/उझानी। अल्लापुर भोगी में शब ए बरात वाली शाम हुए बवाल के मामले में एक पक्ष के लोगों ने मंगलवार दोपहर एसएसपी कार्यालय पहुंचकर पूरे घटनाक्रम के लिए एक दरोगा की भूमिका पर सवाल उठाया। बताया कि पूरी घटना पुलिस की मौजूदगी में हुई, साथ ही कार्रवाई भी नियमानुसार नहीं की गई। ग्रामीणों ने दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लापुर भोगी में 18 मार्च को शब ए बरात पर कब्रिस्तान में चिराग जलाने कुछ लोग पहुंचे तो पास में ही दूसरे पक्ष के लोगों का डीजे बज रहा था। उन्होंने डीजे बंद करने के लिए कहा तो मारपीट हो गई। बाद में इस मामले में पुलिस ने दोनों ही पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की।
विज्ञापन

मंगलवार को काफी संख्या में ग्रामीण एसएसपी कार्यालय पहुंचे और वहां पुलिस अफसरों से इस मामले में शिकायत की। मुकेश, सतीश, अवधेश और अशोक ने बताया कि बवाल समुदाय विशेष के लोगों ने किया लेकिन दोषी उन्हें ठहराया जा रहा है। पूरे घटनाक्रम में एक दरोगा की भूमिका ठीक नहीं रही है। इसी की मौजूदगी में आरोपियों ने हंगामा किया। महिलाओं को गालियां भी दी गईं। ग्रामीणों ने दोषी दरोगा पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि इस मामले में पुलिस अब तक तीन रिपोर्ट दर्ज कर चुकी है। सबसे पहले गुड्डू फिर पुलिस की ओर से सरकारी कार्य में बाधा डालने की रिपोर्ट हुई। इसके बाद पुलिस ने अल्लापुर भोगी की ही माया देवी पत्नी सुखलाल की ओर से 41 लोगों को नामजद किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed