{"_id":"62362205c460b11b372b7469","slug":"crime-badaun-news-bly478710958","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं: किशोरी को अगवा करने में असफल होने पर फेंका तेजाब, काफी दिनों से करता था परेशान, बंद करा दी थी पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं: किशोरी को अगवा करने में असफल होने पर फेंका तेजाब, काफी दिनों से करता था परेशान, बंद करा दी थी पढ़ाई
Sun, 20 Mar 2022 01:41 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 01:41 AM IST
सार
किशोरी ने विरोध किया और परिवार के लोग जागे तो आरोपी ने किशोरी के ऊपर तेजाब फेंका और फरार हो गया। तेजाब से किशोरी के कपड़े जल गए। शरीर का कुछ हिस्सा भी आंशिक रूप से चपेट में आया।
विज्ञापन
acid attack
विस्तार
बदायूं के सहसवान में घर में घुसे युवक ने किशोरी को अगवा करने की कोशिश की। विरोध पर सफल न होने पर वह किशोरी के ऊपर तेजाब फेंककर भाग गया। पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
नगर के एक मोहल्ले के निवासी व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि मोहल्ले का ही एक युवक उसकी 17 वर्षीय पुत्री को परेशान करता है। इसके चलते परिवार के लोगों ने किशोरी की पढ़ाई बंद करा दी थी। हालांकि, युवक लगातार उसे परेशान करता रहा। 17 मार्च की रात एक बजे किशोरी स्वजनों के साथ घर में सो रही थी। तभी युवक घर में घुस आया और किशोरी को जबरन खींचकर ले जाने लगा।
विज्ञापन
किशोरी ने विरोध किया और परिवार के लोग जागे तो आरोपी ने किशोरी के ऊपर तेजाब फेंका और फरार हो गया। तेजाब से किशोरी के कपड़े जल गए। शरीर का कुछ हिस्सा भी आंशिक रूप से चपेट में आया। किशोरी के पिता ने आसिफ के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोरी को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेज दिया। सीओ ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन