{"_id":"62334b8ae58fdd7879202914","slug":"crime-badaun-news-bly4785834147","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर मुख्यमंत्री पर आपत्तिजनकर टिप्पणी की, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर मुख्यमंत्री पर आपत्तिजनकर टिप्पणी की, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
कादरचौक (बदायूं)। विधानसभा चुनाव के बाद जिले में फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले बढ़े हैं। अब तक सिविल लाइंस, बिसौली और कई थाना क्षेत्रों में ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। इसी क्रम में अब कादरचौक थाना क्षेत्र में मामला सामने आया है। इसमें मुख्यमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
भाजपा किसान मोर्चा संघ के जिला मंत्री योगेश कुमार मौर्य के मुताबिक थाना क्षेत्र के गांव टुंगसईया निवासी बबलू यादव ने उझानी के हिमांशु गुप्ता की आईडी से मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है। इस पर योगेश मौर्य ने बबलू यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। योगेश मौर्य का कहना है कि बबलू यादव की इस हरकत से पार्टी नेताओं और मुख्यमंत्री की छवि धूमिल हुई है। संवाद