{"_id":"623216669938b82c4a050707","slug":"crime-badaun-news-bly478494521","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से पिल्ला मरा, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की टक्कर से पिल्ला मरा, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी। एमजीपी कॉलेज के पास बुधवार अपराह्न तेज रफ्तार बाइक सवार ने पिल्ले को टक्कर मार दी। वह मौके पर ही मर गया। पशु प्रेमी के शिकायत पर बाइक सवार ने गालीगलौज की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
श्रीनारायणगंज मोहल्ला निवासी प्रखर अग्रवाल पशु प्रेमी हैं। वह आवारा जानवरों के घायल मिलने पर इलाज भी करते रहे हैं। बकौल प्रखर- अपराह्न वह घर के पास ही सड़क पर अपना पिल्ला टहलाने के लिए निकले तो सामने से तेज रफ्तार बाइक ने उसे चपेट में ले लिया। पिल्ला मौके पर ही मर गया। प्रखर ने इसकी शिकायत बाइक सवार से की तो वह गाली गलौज कर खिसक गया।
इसके बाद प्रखर ने पुलिस को बाइक का नंबर बताते हुए अज्ञात चालक के खिलाफ तहरीर सौंप दी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मृत पिल्ले का पशु चिकित्सक से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। संवाद