फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

बदायूं में बाइक से जा रही गर्भवती बहन की हत्या

Thu, 03 Mar 2022 11:33 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
crime
शिवली फाइल फोटो। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। पति और देवर के साथ बाइक से मंगलवार दोपहर दवा लेकर लौट रही 25 वर्षीय शिवली की उसके दो भाइयों ने गोली मारकर हत्या कर दी। शिवली सात माह की गर्भवती थी। उसने अपनी मर्जी से डेढ़ साल पहले निकाह किया था, इससे दोनों भाई नाराज थे।
विज्ञापन

अलापुर थाना क्षेत्र के गांव छोटी गौरामई निवासी शिवली ने करीब डेढ़ साल पहले अपने पड़ोसी फहीम से मर्जी से निकाह किया था। उसका उसका उससे पहले से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन दोनों गांव से लापता रहे। बाद में दोनों ने कोर्ट मैरिज भी कर ली। तब से दोनों लोग छोटी गौरामई गांव में ही रह रहे थे। पति फहीम के मुताबिक शिवली सात माह की गर्भवती थी। इससे उसे शहर के एक निजी अस्पताल जाना पड़ता था।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह शिवली, पति फहीम और देवर वासिद के साथ बाइक से दवा लेने शहर आई थी। दिन में डेढ़ बजे तीनों बाइक से घर लौट रहे थे। उस दौरान वासिद बाइक चला रहा था। जबकि फहीम बीच में और शिवली पीछे बैठी थी। उनकी बाइक थाना क्षेत्र के गांव उघैनी के नजदीक पहुंची थी कि तभी अचानक शिवली के सगे भाई मोज्जिम और मुजीम पीछे से बाइक दौड़ाते हुए आए। पति के अनुसार मोज्जिम ने चलती बाइक पर पीछे से शिवली को गोली मार दी। इससे बाइक गिर गई और आरोपी मौके से भाग गए। यह देखकर राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस मौके पर पहुंच गई और शिवली को जिला अस्पताल ले जाया गया, वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान, सीओ सिटी आलोक मिश्रा अस्पताल पहुंचे। इसके बाद घटनास्थल पर गए। एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। शाम को दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
-
महिला पति और देवर के साथ बाइक से दवा लेकर घर लौट रही थी। रास्ते में उसे सगे भाइयों मोज्जिम और मुजीम ने गोली मारी थी। महिला को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत बताया गया। महिला ने अपनी मर्जी से निकाह किया था। इससे दोनों भाई नाराज थे। दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
- डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी
----
चार घंटे पीछे लगे रहे भाई, मौका मिला और मार दी गोली
बदायूं। अलापुर थाना क्षेत्र में बहन की गोली मारकर हत्या करने वाले दोनों भाई बाइक से करीब चार घंटे तक पीछा करते रहे। बाद में जैसे ही मौका मिला उन्होंने बहन को मौत के घाट उतार दिया। दोनों भाई बहन के प्रेम विवाह करने और बाद में उसी गांव में रहने से नाराज थे।
अलापुर थाना क्षेत्र के गांव छोटी गौरामई निवासी शिवली की ससुराल और मायका पास-पास हैं। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे शिवली, अपने पति और देवर के साथ घर से निकली थी। उस दौरान उसका भाई मोज्जिम और मुजीम घर के बाहर खड़े थे। उन्होंने यह पता लगा लिया था कि शिवली शहर के एक निजी अस्पताल में अपनी दवा लेने जा रही है। जैसे ही शिवली, उसका पति और देवर बाइक लेकर घर से निकले कि दोनों भाई भी पीछे लग गए। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जिस समय शिवली निजी अस्पताल के अंदर दवा ले रही थी। उस दौरान कुछ दूरी पर खड़े उसके दोनों भाई बाहर निकलने का इंतजार कर रहे थे। दोपहर करीब एक बजे तीनों लोग घर के लिए रवाना हुए। फिर दोनों आरोपी पीछे लग गए। उघैनी के नजदीक का इलाका काफी सुनसान रहता है। वहीं पर दोनों भाइयों ने बहन को गोली मारी, और मौका देखकर भाग गए।
-
गुजरात में फल का ठेला लगाते हैं आरोपी
आरोपी मोज्जिम तीन भाई हैं। सबसे बड़ा मेहरुद्दीन और मोज्जिम गुजरात में रहकर फलों का ठेला लगाते हैं। कुछ दिन पहले ही मोज्जिम गुजरात से लौटकर आया था। जबकि उसका छोटा भाई मुजीम गांव में ही रहकर खेतीबाड़ी करता है।
-
पति दहशत में आया, बोला- मुझे भी मार देते आरोपी
शिवली की हत्या से उसका पति फहीम काफी दहशत में हैं। वह कुछ बताने की स्थिति में नहीं है। उसने रोते हुए बताया कि आरोपी सुबह से उसका पीछा कर रहे थे। अगर उसे यह पता होता तो वह घर से नहीं निकलता या कुछ और विचार करता। उन्होंने पीछे से शिवली को गोली मारी। अगर वह सड़क पर खड़े होते तो शायद आरोपी उन्हें भी मार देते। उन्होंने चलती बाइक पर गोली मारी और भाग गए।

-
बहन को ले जाने से नाराज थे भाई
करीब डेढ़ साल पहले शिवली और उसकी पति फहीम घर छोड़कर भाग गए थे। शिवली के घरवाले उन्हें तलाश करते रहे। जब उन्हें पता चला कि शिवली और फहीम ने कोर्ट मैरिज कर ली है। तब उन्होंने शिवली की तलाश बंद की लेकिन तभी से रंजिश पनप गई। मोज्जिम और मुजीम इसका बदला लेने के लिए मौका देख रहे थे। मंगलवार को उन्होंने घटना को अंजाम दे दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed