{"_id":"6212926592368b54211d8d15","slug":"crime-badaun-news-bly476093425","type":"story","status":"publish","title_hn":"होलिका दहनस्थल को लेकर दो समुदाय आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होलिका दहनस्थल को लेकर दो समुदाय आमने-सामने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। कुंवरगांव थाना क्षेत्र के यूसुफनगर गांव में रविवार शाम होलिका दहनस्थल को लेकर दो समुदाय के लोग आमने सामने आ गए। उन्होंने एक-दूसरे पर गालीगलौज का आरोप लगाया। एक पक्ष ने दूसरे समुदाय की महिला प्रधान के जेठ पर होली की लकड़ी और उपले फेंकने का आरोप लगाया। इस पर पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को पकड़कर थाने में बैठा लिया।
मामला रविवार देर शाम का है। गांव में तालाब किनारे होलिका दहन होता है। इस कारण इस बार भी होलिका तालाब किनारे रखी गई। बताते हैं कि कुछ दिन पहले महिला प्रधान ने तालाब किनारे मिट्टी डलवाकर जगह को ऊंचा कराया था। एक पक्ष का आरोप है कि रविवार देर शाम महिला प्रधान का जेठ होलिका स्थल पर पहुंचा और लोगों के साथ गालीगलौज की। फिर होलिका में रखे उपले और लकड़ियां इधर-उधर फेंक दी। इससे गांव में दोनों समुदाय के लोग आमने सामने आ गए। कई लोग थाने पहुंचे और उन्होंने प्रधान के जेठ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की लेकिन थाना पुलिस ने सिर्फ गालीगलौज मानते हुए दोनों पक्षों के लोगों को थाने में बैठा लिया। पुलिस उपले और लकड़ी फेंकने की बात से इनकार कर रही है।
-
यूसुफनगर गांव में होलिका स्थल पर कम या ज्यादा मिट्टी डालने का मामला था लेकिन कुछ लोगों ने होलिका के उपले और लकड़ियां फैलाकर जबरन तूल देने की कोशिश की है। इसमें कुछ लोगों को पकड़कर थाने लाया गया है। उनका शांतिभंग में चालान किया जाएगा। -प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी