{"_id":"62040e9d39f7001d6f7920a0","slug":"crime-badaun-news-bly4750049111","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजरिया इंस्पेक्टर का ऑडियो वायरल, प्रत्याशी का माहौल बनाने का शोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजरिया इंस्पेक्टर का ऑडियो वायरल, प्रत्याशी का माहौल बनाने का शोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। एक ओर पुलिस जिले में आचार संहिता उल्लंघन करने वालों पर नकेल कस रही है। वहीं एक वायरल ऑडियो में मुजरिया इंस्पेक्टर रामौतार सिंह यादव पर विपक्षी दल के एक प्रत्याशी का माहौल बनाने की तोहमत लगाई जा रही है। ऑडियो वायरल होने के बाद संबंधित प्रधान से लेकर इंस्पेक्टर तक सफाई दे रहे हैं कि इससे उनका कोई वास्ता नहीं है, इसे किसी ने साजिशन वायरल किया है।
बुधवार को वायरल हुआ ऑडियो मुजरिया इंस्पेक्टर रामऔतार सिंह यादव का बताया जा रहा है। ऑडियो के मुताबिक उन्होंने जिस व्यक्ति को कॉल की है वह कोल्हाई का पप्पू प्रधान है। इंस्पेक्टर, प्रधान से कह रहे हैं कि क्यों हमारी बात खराब करा रहे हो। हमसे कहा जा रहा है कि सबसे ज्यादा गड़बड़ी पप्पू प्रधान कर रहा है। इस पर हमने जवाब दे दिया है कि पप्पू हमारा फेवरेट प्रधान है। हमने कॉल करने वालों से कहा है कि प्रधान व वह (संबंधित प्रत्याशी) सगे रिश्तेदार हैं। इसलिए वह ध्यान नहीं दे रहे हैं। फिर इंस्पेक्टर हंसते हुए प्रधान से कहते हैं कि आप तो न तेल पहुंचा रहे हो और न ही हमारा ध्यान रख रहे हो। जब आप बैठेगो तो बताएंगे। यह भी कहते हैं कि कल केशव प्रसाद मौर्य आ रहे हैं। तीन मौर्य हैं और तीनों चमक रहे हैं। इस ऑडियो में दावा किया जा रहा है कि इंस्पेक्टर पप्पू प्रधान से बिल्सी सीट के एक ऐसे प्रत्याशी के पक्ष में आने को कॉल कर रहे हैं जो सत्ताविरोधी दल का है। जबकि प्रधान बिल्सी सीट से दूसरे प्रत्याशी का रिश्तेदार है।
-
ऑडियो को मैंने सुना है। उसमें समझ नहीं आ रहा है कि किसकी किससे और क्या बात हो रही है। कुछ स्पष्ट होता तो कार्रवाई करते।
- डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी
-
पप्पू प्रधान से मेरी बात जरूर हुई पर उसका गलत मतलब निकाला गया। किसी ने इनके मोबाइल की ऑडियो लीक कर दी। पप्पू मेरे पास बैठे हैं, इन्होंने लिखकर भी दिया है। - रामौतार सिंह यादव, इंस्पेक्टर मुजरिया