{"_id":"61eef69f03ee7f5b00171143","slug":"crime-badaun-news-bly4735127140","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा के कैप्टन अर्जुन व बसपा के बिट्टन समेत सैकड़ों समर्थकों पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा के कैप्टन अर्जुन व बसपा के बिट्टन समेत सैकड़ों समर्थकों पर रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं / दातागंज। जनसभाओं में उमड़ रही भीड़ के आधार पर दातागंज के सपा प्रत्याशी कैप्टन अर्जुन प्रताप सिंह व सहसवान के बसपा प्रत्याशी हाजी बिट्टन समेत उनके समर्थकों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आचार संहिता उल्लंघन व कोविड नियमावली तोड़ने के मामलों में कार्रवाई हुई है।
हाल ही में सपा ने दातागंज सीट से कैप्टन अर्जुन प्रताप सिंह को प्रत्याशी घोषित किया है। कैप्टन सोमवार को गनगोला में अपने आवास पर पहुंचे तो भारी संख्या में समर्थकों ने उन्हें फूलमालाओं से लादकर स्वागत किया। यहां जमकर भांगड़ा और डांस हुआ। इसका वीडियो वायरल हो गया। वीडियो के आधार पर पुलिस ने कैप्टन समेत आठ को नामजद किया है। साथ ही करीब नौ सौ लोगों की भीड़ को भी केस में शामिल किया गया है।
इधर, इस्लामनगर पुलिस ने सहसवान सीट से बसपा प्रत्याशी हाजी मुसर्रत अली बिट्टन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उनके साथ 14 लोग नामजद करने के अलावा कई समर्थकों को अज्ञात में आरोपी बनाया है। संवाद