{"_id":"61e86e9d07014a4edb2174eb","slug":"crime-badaun-news-bly473052885","type":"story","status":"publish","title_hn":"उड़नदस्ता टीम ने पत्थर तोड़ा, हल्की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उड़नदस्ता टीम ने पत्थर तोड़ा, हल्की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
शिलान्यास के पत्थर को ध्वस्त करती उड़न दस्ते की टीम। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आसफपुर / बिसौली। बिसौली विधानसभा क्षेत्र के आसफपुर में बिना सड़क बनाए विधायक के हाथों लोकार्पण दिखाकर पत्थर लगाने के मामले ने तूल पकड़ा तो प्रशासन ने फौरी कार्रवाई कर छोटी मछलियों को फंसाने का इंतजाम कर दिया। खबर प्रकाशित होने के बाद बिसौली प्रशासन की उड़नदस्ता टीम मौके पर पहुंची और पत्थर तोड़ दिया। आसफपुर चौकी प्रभारी की ओर से ठेकेदार व कुछ मिस्त्री मजदूरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई है। सूत्रों के मुताबिक धन का बंदरबांट किया जा चुका है।
आसफपुर मे मंगलवार को विकास खंड के कुछ कर्मचारी तथा निर्माणदायी संस्था के ठेकेदार शिलान्यास का पत्थर लगाने उस मोहल्ले में पहुंच गए जहां सीसी रोड तो दूर दशकों से खड़ंजे के नाम पर एक ईंट भी नही लगी थी। सीसी निर्माण का पत्थर देख वहां के लोग भड़क गए और विरोध करने लगे। लोगों के विरोध के बाद भी ब्लॉक कर्मियो ने शिलान्यास का पत्थर लगा दिया था और खिसक गए।
नाराज ग्रामीणों ने मामले की शिकायत डीएम तथा चुनाव आयोग से की। मामला प्रकाश में आते ही जिला प्रशासन सक्रिय हो गया। बुधवार को बिसौली तहसीलदार अशोक सिंह के नेतृत्व में एक टीम मौके पर भेजी गई। टीम ने पत्थर को उखाड़ दिया तथा नाराज लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर कई साल से दो दो फुट पानी भरा हुआ है। यहां से लोगों का निकलना दूभर है।
विज्ञापन
इस मामले में स्थानीय चौकी इंचार्ज राजेश कौशिक की तहरीर पर थाना फैजगंज बैहटा में कार्यदायी संस्था के ठेकेदार कय्यूम, राजवीर तथा उसके अन्य सहयोगियों के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की धारा 171 और आईपीएस की धारा 188 में मामला पंजीकृत किया गया है। बेहद हल्की धाराओं में की गई कार्रवाई चर्चा का विषय बनी है।
-
पुलिस मामले की जांच कर रही है। अगर इसमें कोई और दोषी मिलेगा तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
- ज्योति शर्मा, एसडीएम बिसौली
-
ठेकेदार बोला- मुझे बलि का बकरा बनाया
टेंडर जरूर डाला गया था लेकिन मुझे अब तक वर्कआर्डर नहीं मिला है। मैंने कोई कार्य नहीं कराया। मुझे फंसाने के लिए यह असामाजिक तत्वों की साजिश है। जिसके चलते मेरे खिलाफ रिपोर्ट कराई गई है।
- कयूम, आरोपी ठेकेदार