{"_id":"61b649a472a40322b32e6b8b","slug":"crime-badaun-news-bly46904545","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतर्कता : व्यापारी सुनसान स्थानों पर न लगाएं फड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतर्कता : व्यापारी सुनसान स्थानों पर न लगाएं फड़
विज्ञापन
कुंवरगांव क्षेत्र में गल्ला व्यापारी का फड़ हटवाती पुलिस। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। लगातार हो रही घटनाओं के बाद पुलिस प्रशासन ने फड़ व्यापारियों से ताकीद की है कि वे किसी भी हालत में सुनसान स्थानों पर फड़ न लगाएं। वह गांव, शहर, कस्बा या बाजार में ही फड़ लगाकर अनाज खरीदें। इस संबंध में जिले के सभी थानेदारों को भी सूचित कर दिया गया है कि वे इस व्यवस्था पर नजर रखें।
जिले में फड़ लगाकर अनाज खरीदने वाले व्यापारियों के साथ लगातार घटनाएं हो रही हैं। लूटपाट और छीनाझपटी के कई मामले सामने आए हैं। इससे पुलिस परेशान है। पिछले दिनों वजीरगंज में व्यापारी की हत्या और दो दिन पहले बिसौली में हुई लूट की घटना के बाद पुलिस सख्त हुई है।
पुलिस अधिकारियों ने जिले के सभी थानेदारों और कोतवाली इंस्पेक्टरों को आदेश दिया है कि कहीं भी गल्ला व्यापारी सुनसान इलाके में फड़ लगाकर अनाज नहीं खरीदें, इस संबंध में वे नजर रखें।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि व्यापारी अब सुरक्षित स्थान पर ही फड़ लगा सकेंगे।
-
लालच में लगाते हैं कस्बे से दूर फड़
गल्ला व्यापारी लालच में आकर सुनसान में फड़ लगाते हैं। अगर खरीदार ज्यादा होते हैं तो वह एक दूसरे से दूर गांव वाले रास्ते पर आकर फड़ लगाते हैं। क्योंकि जो भी अनाज आता है वह गांव से ही आता है। इससे व्यापारी ज्यादा से ज्यादा दूर गांव के रास्ते पर आकर फड़ लगाते हैं। वह इलाका सुनसान होता है ऐसे में घटना की आशंका बनी रहती है।
-
वजीरगंज में हो चुकी है गल्ला व्यापारी की हत्या
वजीरगंज कस्बे में अक्तूबर माह में गल्ला व्यापारी शिवम वार्ष्णेय अपने भाई के साथ बघौल रोड किनारे फड़ लगाकर अनाज खरीद रहे थे। बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनके रुपये लूट लिए थे। शिवम वार्ष्णेय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। तीनों बदमाश पकड़े जा चुके हैं और वे जेल में बंद हैं।
-
कुंवरगांव पुलिस ने हटवाए फड़
कुंवरगांव (बदायूं)। बिसौली कोतवाली क्षेत्र में हुई घटना के बाद थाना पुलिस सतर्क हो गई है। कुंवरगांव इंस्पेक्टर मनोज कुमार वर्मा ने सड़क किनारे फड़ लगाकर अनाज खरीदने वालों को चेक किया। कई गल्ला व्यापारियों को सुनसान इलाके से हटाकर कस्बे में उनका फड़ लगवाया।
उन्होंने व्यापारियों से यह भी कहा कि मना करने के बावजूद अगर फड़ लगाएंगे तो कार्रवाई की जाएगी। संवाद
-
जिले के सभी गल्ला व्यापारियों से कहा गया है कि वे सुनसान इलाके में अपना फड़ नहीं लगाएं। वह सुरक्षित स्थान पर ही फड़ लगाकर अनाज खरीदें। थाना पुलिस को भी सचेत किया गया है कि वह लगातार चेकिंग करते रहें, जिससे कोई घटना का अंदेशा न रहे।
- सिद्धार्थ वर्मा, एसपी देहात