{"_id":"617da93ed6da47431234b8c3","slug":"crime-badaun-news-bly4647037158","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवररेट शराब बेचने के विरोध किया तो ग्राहक को दुकान में बंदकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवररेट शराब बेचने के विरोध किया तो ग्राहक को दुकान में बंदकर पीटा
विज्ञापन
घायल विशेष। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंवरगांव (बदायूं)। कस्बे में एक व्यक्ति को ओवररेट शराब बेचने का विरोध करना महंगा पड़ गया। सेल्समैनों ने रुपये लौटाने के बहाने उसे दुकान में बंदकर जमकर पीट दिया। उसके गंभीर चोटें आई हैं। व्यक्ति ने बीस हजार रुपये लूटने का आरोप भी लगाया है।
कस्बा के वार्ड संख्या एक निवासी विशेष पुत्र नत्थूलाल शनिवार शाम कस्बे में स्थित शराब की दुकान पर शराब लेने गया था। उसका आरोप है कि सेल्समैन ने बोतल पर अंकित रुपयों से ज्यादा उससे वसूले। जब उसने ओवररेट शराब बेचने का विरोध किया तो सेल्समैन ने कहा कि वह दुकान के अंदर आकर बाकी के रुपये ले ले। जब व्यक्ति दुकान के अंदर पहुंचा तो वहां काम करने वालों ने अंदर खींच लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। उसका कहना है कि शराब विक्रेताओं ने उसके पास मौजूद 20 हजार रुपये भी लूट लिए। वह ये रुपये धान बेचकर लाया था। बाद में उसे धक्के मारकर निकाल दिया। देर शाम उसकी मां ने हमलावर शराब विक्रेताओं के खिलाफ तहरीर दी है। संवाद