फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

भाजपा नेता का लापता बेटा अलीगढ़ में मिला

Thu, 14 Oct 2021 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
crime
सहसवान (बदायूं)। शहबाजपुर मोहल्ले से मंगलवार शाम लापता हुआ भाजपा के मंडल महामंत्री का बेटा माही पंडित अलीगढ़ में मिल गया। अब पुलिस उसे लेकर बदायूं पहुंच रही है। माही पंडित ने पुलिस वालों को बताया कि परिवार वालों के मोबाइल न दिलाने पर वह नाराज होकर घर से चला गया था।
विज्ञापन

भाजपा के मंडल महामंत्री सचिन शर्मा का 14 वर्षीय बेटा माही पंडित कक्षा 10 का छात्र है। भाजपा नेता के मुताबिक माही मंगलवार शाम छह बजे मोहल्ले में ट्यूशन पढ़ने गया था। जब वह घर नहीं लौटा तो परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान एक दोस्त ने बताया कि वह भी माही के साथ पढ़ता है। शाम के समय जब वह ट्यूशन पढ़ने जा रहा था तभी माही उसे रास्ते में मिला था। वह उससे बोला, तुम ट्यूशन चलो मैं लघुशंका करके आ रहा हूं। वह तो ट्यूशन पढ़ने चला गया लेकिन माही नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

थकहार कर परिवार वाले कोतवाली पहुंचे। उन्होंने माही के अपहरण के आरोप में एफआईआर दर्ज करा दी। इधर, बुधवार देर शाम माही अलीगढ़ जिले में मिल गया। पुलिस वालों का कहना है कि वह परिवार से नाराज होकर ब्रेड लाने वाली गाड़ी में बैठकर अलीगढ़ चला गया था। उसे अलीगढ़ से लेकर लौट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
शहबाजपुर मोहल्ले से एक किशोर लापता हो गया था। पिता की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। बुधवार शाम वह अलीगढ़ में मिल गया। उसे बदायूं लाया जा रहा है। उससे बात हुई थी। किशोर ने बताया कि वह परिवार वालों से नाराज होकर चला गया था।
- अनिरुद्ध सिंह, सीओ सहसवान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed