{"_id":"6140f5688ebc3eb50202a51a","slug":"crime-badaun-news-bly4596264148","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेनदेन के विवाद में बीमा कंपनी के एजेंट और दुकानदार में कहासुनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेनदेन के विवाद में बीमा कंपनी के एजेंट और दुकानदार में कहासुनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। कछला रोड मार्केट में एक दुकान के अंदर रुपयों के लेनदेन को लेकर व्यापारी और एक बीमा कंपनी के एजेंट के बीच जमकर कहासुनी और मारपीट हुई। दुकानदार की शिकायत के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने बीमा एजेंट की स्कूटी की डिकी खोलकर देखी तो उसके अंदर तमंचा मिला। एजेंट को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
मामला मंगलवार पूर्वाह्न का है। साहूकारा मोहल्ला निवासी सोनू वार्ष्णेय की कछला रोड मार्केट में साड़ियों की दुकान है। सोनू का आरोप है कि उसने एक बीमा कंपनी के मिल कंपाउंड निवासी एजेंट हेल्थ पॉलिसी कराई थीं। आर्थिक कारणों से किस्त टूट गई तो एजेंट ने उन्हीं पॉलिसी को फिर से चालू करा देने के नाम पर तीन स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर करा लिए। बाद में उसने अपने हिसाब से रकम लिखकर उधार लिख दिया। इसके बाद गुमराह कर उससे वसूली की जाती रही। मंगलवार को भी वह इसी मकसद से दुकान में पहुंचा और धमकाने लगा। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे दरोगा रामेंद्र सिंह ने बीमा एजेंट की स्कूटी की तलाशी के दौरान तमंचा बरामद कर लिया। आरोपी को भी हिरासत में ले लिया गया। सोनू की ओर से उसके खिलाफ कार्रवाई को कोतवाली में तहरीर दे दी गई है। बीमा एजेंट का आरोप है कि उसे फंसाने के लिए षड्यंत्र रचा गया है। इसे लेकर अपराह्न तक कोतवाली में दोनों पक्षों के लोगों का जमघट लगा रहा।
वायरल ऑडियो-वीडियो में नेता और पुलिस पर भी टिप्पणी
बीमा कंपनी के एजेंट और दुकानदार के बीच विवाद के बाद दोपहर में दो वीडियो और एक ऑडियो वायरल हुआ है। इसमें उधारी की रकम ब्याज समेत वसूले जाने का जिक्र है। कहा जा रहा है कि पुलिस और नेता के बिना बकाया वसूली संभव नहीं हो सकती। वायरल ऑडियो में एक पुलिस कर्मी और स्थानीय नेता के नाम को लेकर भी कई बातें कही गई हैं। प्रभारी निरीक्षक अजय सिंह चाहर ने वायरल ऑडियो-वीडियो के बारे में जानकारी होने से इनकार किया है।