{"_id":"613bb0b38ebc3eb3b44d8d3c","slug":"crime-badaun-news-bly4591978119","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरी नहीं दी तो ठेकेदार का होठ चबा डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूरी नहीं दी तो ठेकेदार का होठ चबा डाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कादरचौक (बदायूं)। थाना क्षेत्र के कुढ़ा सहायपुर में एक ठेकेदार ने मजदूरी नहीं दी तो युवक ने उसका होठ चबा डाला। इससे ठेकेदार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर घायल ठेकेदार को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। आरोपी मजदूर को तलाश किया जा रहा है।
ग्राम कुढ़ा सहायपुर निवासी भूप सिंह दूसरे प्रांतों में ठेके पर मजदूरों को भट्ठों पर ले जाता है। बताते हैं कि उनके गांव का श्रीपाल उनके ठेके में शामिल था। दो दिन पहले श्रीपाल ने भूप सिंह पर मजदूरी न देने का आरोप लगाया था। इस बात को लेकर बृहस्पतिवार शाम उनके बीच जमकर विवाद हुआ। उनके बीच मारपीट हो गई। तभी श्रीपाल ने भूप सिंह को पकड़कर उनके होठ चबा डाले। इससे भूप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी इस घटना को अंजाम देने के बाद मौके से भाग गया। पुलिस ने भूप सिंह की तहरीर पर श्रीपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। संवाद