{"_id":"613bb0b28ebc3e88394c786d","slug":"crime-badaun-news-bly4591975105","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल के ईएमओ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल के ईएमओ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
बदायूं। कुंवरगांव थाना क्षेत्र के दो युवकों ने जिला अस्पताल के ईएमओ डॉ. नितिन कुमार सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि ईएमओ ने फोन करके धमकी दी। जबकि ईएमओ का कहना है कि दोनों युवक एक स्टाफ नर्स को कई दिन से फोन करके परेशान कर रहे थे। इस कारण उन्होंने युवकों को फोन किया था।
कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव यूसुफनगर निवासी अजीत शर्मा और तेजेंद्र सागर का आरोप है कि उनके क्षेत्र में एक झोलाछाप महिलाओं को भर्ती कर गर्भपात कराने का काम करता है। उसके क्लीनिक पर एक स्टाफ नर्स भी काम करती है। यही स्टाफ नर्स अस्पताल में भी काम करती है। इसी क्रम में जिला अस्पताल के ईएमओ डॉ. नितिन कुमार सिंह ने उन्हें फोन करके धमकाया और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इस पर उन्होंने कोतवाली जाकर ईएमओ के खिलाफ डॉ. नितिन कुमार सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
इस संबंध में डॉ. नितिन कुमार सिंह ने बताया कि जिन्होंने उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वह स्टाफ नर्स को फोन करके परेशान कर रहे थे। स्टाफ नर्स ने उनके खिलाफ तहरीर तो नहीं दी लेकिन उसने ये बात उन्हें बताई। इस पर उन्होंने दोनों युवकों से बात की। उन्हें किसी प्रकार की धमकी नहीं दी है। संवाद