{"_id":"612e88d68ebc3e5fa21d36d3","slug":"crime-badaun-news-bly458124672","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल लाइंस में बंद मकान को बनाया निशाना, लाखों ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिविल लाइंस में बंद मकान को बनाया निशाना, लाखों ले गए
विज्ञापन
आवास विकास में चोरी की घटना के बाद घर के बाहर मौजूद पुलिस। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। सिविल लाइंस इलाके में बेखौफ चोरों ने अब पंजाबी सेवा समिति के अध्यक्ष नरेंद्र दुआ के घर को निशाना बना लिया। चोर उनके घर में दिनदहाड़े घुस गए और 32 हजार रुपये की नकदी समेत करीब दो लाख रुपये का सामान चोरी करके ले गए। जब दुआ घर लौटे, तब उन्हें चोरी का पता चला। उन्होंने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
आवास विकास कॉलोनी निवासी नरेंद्र दुआ पंजाबी सेवा समिति के अध्यक्ष हैं। उन्होंने बताया कि वह मंगलवार सुबह करीब सात बजे अपने बेटे अक्षत दुआ को कासगंज छोड़ने गए थे। इस दौरान परिवार के अन्य सदस्य घर पर नहीं थे। इससे वह अपने घर में ताला डाल गए थे। बताते हैं कि वह सुबह करीब दस बजे बेटे को कासगंज छोड़कर घर लौट आए।
वह मुख्य गेट का ताला खोलकर घर में घुसे। तब उन्होंने देखा कि ड्राइंग रूम की खिड़की टूटी हुई है। उनके कमरे में सारा सामान फैला पड़ा था। अलमारी का ताला टूटा था। अलमारी चेक की तो उससे सारे सोने-चांदी के जेवर गायब थे। नकदी भी चोरी हो चुकी थी।
विज्ञापन
नरेंद्र दुआ ने बताया कि चोर उनके घर में खिड़की तोड़कर घुसे थे। वह सात बजे कासगंज गए और दस बजे लौट आए। इसी दौरान चोरों ने उनके घर को निशाना बना लिया। चोर उनके घर से 32 हजार रुपये की नकदी और सोने-चांदी के जेवर समेत करीब दो लाख का सामान चोरी करके ले गए हैं।
उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
-
समिति संरक्षक के घर चोरी का नहीं हुआ खुलासा
पंद्रह दिन पहले आवास विकास में ही एक और चोरी की घटना हुई थी। पंजाबी सेवा समिति के संरक्षक व कारोबारी सुशील धींगड़ा के घर से चोर दिनदहाड़े लाखों का सामान चोरी कर ले गए थे। दूसरे दिन इसकी एफआईआर दर्ज हुई। छानबीन के दौरान सीसीटीवी फुटेज में एक चोर का चेहरा सामने आया था। कुछ दिन बाद फिर उनके घर में चोरी करने की कोशिश की गई। उन्होंने फिर पुलिस को बताया। एसएसपी से भी मिले लेकिन घटना का खुलासा आज तक नहीं हो सका। इससे धींगड़ा काफी आहत हैं, उन्होंने अधिकारियों को पत्र लिखकर दर्द साझा किया है।
-
आवास विकास कॉलोनी में मंगलवार को चोरी की जानकारी मिली है। थाना पुलिस को लगा दिया है। छानबीन के दौरान जो तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई होगी।
-प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी