फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

ऑनलाइन बाइक बेचने के बहाने युवक से 36 हजार ठगे

Fri, 27 Aug 2021 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
crime
ऑनलाइन बाइक बेचने के बहाने 36 हजार ठगे
विज्ञापन

बाइक ट्रांसफर कराने के बहाने पहले फोन पे से खाते में डलवाए 2150 रुपये
महाराष्ट्र के व्यक्ति के नाम से दिया था बाइक मालिक का पता
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। लोगों को अपने झांसे में लेने के लिए साइबर ठग नए-नए तरीके अपना रहे हैं। जालसाजों ने सिविल लाइंस इलाके के एक युवक से ऑनलाइन बाइक बेचने के नाम पर 36 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।
मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव अहोरामई के मूल निवासी अभिषेक पटेल अपनी रिश्तेदारी में नगलाशर्की गांव में रहते हैं। अभिषेक पटेल ने बताया कि वह कई दिन से बाइक खरीदने का मन बना रहे थे। उन्होंने लोगों से पुरानी बाइक खरीदने के बारे में चर्चा की। इसी दौरान उन्होंने ऑनलाइन बाइक बेचने का एक विज्ञापन देखा। स्प्लेंडर बाइक के इस विज्ञापन पर महाराष्ट्र के नंदेड जिले के किल्लारोड बुल्ड गली निवासी आशीष बाबू और बाबूराम दास भंवर लिखा था। अभिषेक ने उस नंबर पर संपर्क किया तो फोन रिसीव करने वाला बाइक बेचने के लिए राजी हो गया। अभिषेक के मुताबिक 20 हजार रुपये में बाइक तय हो गई। बाइक बेचने वाले ने कहा कि बाइक ट्रांसफर कराने के लिए उन्हें 2150 रुपये भेजो।
विज्ञापन

इस पर अभिषेक ने 2150 रुपये फोन पे कर दिए। उसके दोबारा कहने पर अभिषेक ने 8925 रुपये भेज दिए। इसी तरह धीरे-धीरे करके उसने 36 हजार 240 रुपये खाते में डलवा लिए गए। अभिषेक को ठगी का अहसास तब हुआ, जब साइबर ठग ने कॉल रिसीव करना बंद कर दिया। इस संबंध में अभिषेक ने सीओ सिटी को तहरीर देकर रिपोर्ट लिखाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------
साइबर ठगों से कैसे बचें
- अनजान फोन नंबरों से सावधान रहें।
- ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान पहले जांच कर लें।
- फर्जी बैंक नंबरों या एटीएम कॉल से सतर्क रहें।
- अनजान लोगों को अपना एटीएम नंबर नहीं बताएं।
- एटीएम से रुपये निकासी के दौरान मशीन को जांच लें।
- एटीएम से रुपये निकालते समय किसी और के हाथ में अपना कार्ड न दें।
- फर्जी कॉल या वीडियो कॉलिंग से परहेज करें।
- अनजान लड़कियों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें।
----------------------
वर्जन
- इस तरह की साइबर ठगी का मामला फिलहाल संज्ञान में नहीं है। तहरीर आई है तो नियमानुसार कार्रवाई कराई जाएगी। वैसे लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। किसी को अपना ओटीपी, गुप्त कोड या खाते से संबंधित निजी जानकारी नहीं देनी चाहिए। - प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed