फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

प्रेमिका को पानीपत पुलिस ले गई तो प्रेमी ने जान दी

Thu, 26 Aug 2021 12:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
crime
उसावां (बदायूं)। उसावां थाना क्षेत्र के करौरी सैदपुर के जंगल में बुधवार रात एक युवक ने पेड़ से लटककर जान दे दी। युवक हरियाणा के पानीपत से एक युवती को भगाकर लाया था। बुधवार को पानीपत पुलिस उसकी प्रेमिका को अपने साथ ले गई। इससे गुस्साए युवक ने जान दे दी।
विज्ञापन

उसावां थाना क्षेत्र का रहने वाला 25 वर्षीय युवक हरियाणा में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। वहीं उसकी मुलाकात एक लड़की से हुई। वहां उसका एक युवती से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। कुछ दिन पहले युवक प्रेमिका को पानीपत से लेकर बदायूं चला आया। इसके बाद वह उसहैत इलाके में एक रिश्तेदारी में रहने लगा। बताते हैं कि बुधवार दोपहर पानीपत पुलिस लड़की को तलाश करती हुई उसवां पहुंच गई। पुलिस ने युवक की रिश्तेदारी में दबिश देकर लड़की को अपने संरक्षण में ले लिया। पुलिस काफी देर तक युवक को तलाश करती रही, लेकिन वह मिला।
विज्ञापन

युवक रिश्तेदारी से भागकर अपने गांव की ओर चला गया। पुलिस को युवक नहीं मिला तो वह लड़की को लेकर पानीपत रवाना हो गई। इधर, प्रेमिका के जाने की जानकारी मिली तो युवक ने बुधवार रात अपने गांव से सटे सैदपुर करौरी के जंगल में एक नीम के पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस जाने के बाद परिवार वालों ने युवक को तलाश किया। रात करीब नौ बजे सैदपुर करौरी के जंगल में पहुंचे जहां युवक का शव फंदे पर लटका हुआ था। इसकी सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने युवक का शव नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक लड़के का शव सैदपुर करौरी के जंगल में पेड़ से लटका मिला है। जानकारी मिल रही है कि युवक एक लड़की को फुसलाकर ले आया था, जिसे कहीं की पुलिस साथ ले गई। अब शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। सच्चाई क्या है, यह भी पता किया जाएगा। - बलदेव सिंह, सीओ दातागंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed