{"_id":"61254adf8ebc3e7a037bce13","slug":"crime-badaun-news-bly4573766175","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैगंबर की पत्नी का फोटो शेयर करने पर सपा के जिला उपाध्यक्ष गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैगंबर की पत्नी का फोटो शेयर करने पर सपा के जिला उपाध्यक्ष गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। पैगंबर की पत्नी का फोटो शेयर करने पर सपा के जिला उपाध्यक्ष रामवीर सिंह कश्यप को उसहैत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बाद में उनका शांतिभंग की धारा 151 में चालान किया गया। हालांकि उन्हें एसडीएम कोर्ट से जमानत मिलने पर छोड़ दिया गया।
उसहैत थाना क्षेत्र के गांव वारीखेड़ा निवासी पूर्व प्रधान व समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रामवीर सिंह कश्यप की फेसबुक आईडी से पैगंबर की पत्नी का आपत्तिजनक फोटो शेयर कर दिया। इस संबंध में कुछ लोगों ने उसहैत थाने पहुंचकर सपा जिला उपाध्यक्ष के खिलाफ मौखिक रूप से शिकायत की। इस पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रामवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में थाना पुलिस को किसी ने तहरीर नहीं दी। इस पर पुलिस ने रामवीर सिंह का शांतिभंग की धारा 151 में चालान कर दिया। उन्हें एसडीएम दातागंज कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जमानत मिल गई, जिसके बाद पुलिस ने रिहा कर दिया। इस बात को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों में रोष व्याप्त है।
उधर, सपा जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव ने बताया कि रामवीर सिंह कुछ समय पहले ही पार्टी में जिला उपाध्यक्ष बनाए गए थे। उनकी आईडी से इस तरह का आपत्तिजनक फोटो वायरल होने का मामला जानकारी में आया है। पार्टी इस तरह के कृत्य की निंदा करती है। किसी धर्म के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम किया गया है तो निश्चित ही कार्रवाई की जाएगी।