फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

पालिका कर्मियों पर दीवार ढहाने, अभद्रता का आरोप

Wed, 11 Aug 2021 02:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 02:37 AM IST
विज्ञापन
crime
उझानी। किलाखेड़ा मोहल्ला निवासी इंदू गुप्ता ने पालिका के कर्मचारियों पर उसके मकान की निर्माणाधीन दीवार ढहाने और वजह पूछने पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

इंदू गुप्ता के मुताबिक किलाखेड़ा मोहल्ले में उसका मकान है। जिसकी अगली दीवार का उसने पिछले दिनों निर्माण शुरू कराया। निर्माण के दौरान ही सोमवार को पालिका के दो-तीन कर्मचारी मौके पर पहुंचे और निर्माणाधीन दीवार को ढहा दिया। कर्मचारी उसके घर में घुस आए। उसके साथ गाली गलौज और अभद्रता की गई।
विज्ञापन

अरोपी पालिका कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए इंदू ने कोतवाली में तहरीर भी दे दी है। परिजन मंगलवार को जिला मुख्यालय पर पुलिस और प्रशासनिक अफसरों से भी मिले। इधर, ईओ जेपी यादव ने बताया कि दो-तीन पहले इलाके के सफाई नायक ने नाली तोड़कर दीवार बनाए जाने की सूचना दी थी। इसके बाद पालिका कर्मी मौके पर पहुंचे। पालिका कर्मियों के कहने पर महिला ने खुद ही मजदूरों के जरिए दीवार की ईंटें उखड़वा दीं। अभद्रता का आरोप बेबुनियाद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed