फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

मूसाझाग में शराब पीने से तीन की मौत, एक की हालत गंभीर, अलीगढ़ रेफर

Sat, 03 Apr 2021 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। मूसाझाग थाना क्षेत्र के ग्राम तिगुलापुर में शराब पीने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक की आंखों की रोशनी जाने के साथ-साथ हालत भी काफी बिगड़ गई। उसे गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में प्रधान पद के दो दावेदारों समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। चारों को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के चलते ग्राम तिगुलापुर में प्रधान पद के दावेदार लोगों को जमकर शराब पिला रहे हैं। कई दिन से लगातार गांव में घर-घर शराब सप्लाई की जा रही थी। बृहस्पतिवार को शराब पीने से मुन्नालाल (50) पुत्र अनोखे की हालत बिगड़ गई। परिवार वाले उन्हें बरेली ले जा रहे थे कि रास्ते में मौत हो गई। शाम को परिवार वालों ने बिना पोस्टमार्टम के उनके शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इधर, बृहस्पतिवार रात शराब पीने से संजय मौर्य (30) पुत्र गंगा सिंह, प्रेमदास (50) पुत्र मुंशीलाल और अमर सिंह (28) पुत्र रामपाल की हालत बिगड़ गई। सबसे पहले संजय मौर्य को जिला अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शुक्रवार सुबह प्रेमदास ने अपने घर पर दम तोड़ दिया, जबकि अमर सिंह की आंखों की रोशनी चली गई। उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां से उसे तत्काल अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

इसकी जानकारी होते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। इस पर डीएम दीपा रंजन, एसएसपी संकल्प शर्मा, एसडीएम पारसनाथ मौर्य, एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान मौके पर पहुंच गए। थाना पुलिस ने प्रधान पद के दावेदार सत्यभान उसके भाई ब्रजभान, दूसरे दावेदार पूर्व प्रधान रामस्वरूप समेत गांव के रामकिशोर को गिरफ्तार कर लिया है। संजय मौर्य के पिता गंगा सिंह की तहरीर पर चारों लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस ने संजय और प्रेमदास के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिगुलापुर में ज्यादा शराब पीने से दो लोगों की मौत हुई है। एक की हालत बिगड़ गई है। उसकी आंखों की रोशनी चली गई है। उसे अलीगढ़ भेजा गया है। एक व्यक्ति की मौत पहले हो गई थी लेकिन उसके परिवार वालों ने पुलिस को सूचना नहीं दी। उन्होंने अंतिम संस्कार कर दिया। इससे ये कहना मुश्किल है कि उसकी मौत शराब से हुई है। इस मामले की जांच कराई जा रही है। मामला दर्ज कर लिया गया है। उसके आधार पर कार्रवाई होगी।
- दीपा रंजन, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed