फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

दस हजार का इनामी बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ा, जेल भेजा

Sun, 06 Sep 2020 06:16 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 06:16 PM IST
विज्ञापन
crime
कादरचौक (बदायूं)। एक सितंबर की रात कादरचौक थाने से फरार दस हजार का इनामी बदमाश आखिरकार शुक्रवार रात पकड़ा गया। उसकी तलाश में पुलिस और एसओजी टीम लगी थी। रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस को सफलता मिल गई। पुलिस उसे पकड़कर थाने ले गई। शनिवार दोपहर उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

दस हजार का इनामी बदमाश राजू उर्फ हाती कादरचौक थाना क्षेत्र के ग्राम धनूपुरा का रहने वाला है। वह गैंगेस्टर का आरोपी है। एक सितंबर की दोपहर पुलिस ने उसे पकड़ा था। उसके बाद थाने के लॉकअप में बंद कर दिया गया। रात दस बजे उसे खाना खाने के लिए लॉकअप से बाहर निकाला गया। उसे बाहर बैठाया गया। सिपाही खाना लेने चला गया। एक होमगार्ड उसकी पहरेदारी पर था। उसी समय बदमाश होमगार्ड व पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। जब पुलिस ने उसे गायब देखा तो अफरातफरी मच गई। उसकी तलाश शुरू कर दी गई। इस मामले में एसएसपी संकल्प शर्मा हेड मोहर्रिर अजीत कुमार और पहरा रोहित कुमार को सस्पेंड कर चुके हैं।
विज्ञापन

बदमाश की तलाश में थाना पुलिस और एसओजी टीम लगी थी। शुक्रवार रात पुलिस को सूचना मिली कि बदमाश धनूपुरा गांव के नजदीक एक मंदिर में छिपा हुआ है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बताए स्थान की घेराबंदी कर दी और फिर बदमाश को दबोच लिया। रात उसे थाने ले जाया गया। उसके पकड़े जाने से पुलिस ने राहत की सांस ली है। शनिवार दोपहर पुलिस ने बदमाश को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed