{"_id":"5f1880ef8ebc3e63865e342c","slug":"crime-badaun-news-bly4136649121","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबूलपुरा में युवक ने जहर खाकर जान दी, फेसबुक पर लिखा सुसाइड नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबूलपुरा में युवक ने जहर खाकर जान दी, फेसबुक पर लिखा सुसाइड नोट
विज्ञापन
बदायूं। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कबूलपुरा में बुधवार सुबह एक युवक ने जहर खाकर जान दे दी। इससे पहले युवक ने फेसबुक पर एक सुसाइड नोट पोस्ट किया। इस पर लोगों ने उसे हिम्मत रखने और आत्महत्या न करने से रोका भी लेकिन युवक ने सुबह आठ बजे अपने घर पर जहर खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिवार वाले उसे जिला अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। वहीं दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
मोहल्ला कबूलपुरा निवासी बशीर अहमद (22) पुत्र जहीर अहमद तीन भाइयों में मझला था। वह एक वेब पोर्टल चलाता था। बुधवार सुबह उसने फेसबुक पर एक पोस्ट डाली। इसमें उसने लिखा कि कुछ कथित पत्रकार उसे धमकियां दे रहे हैं। आते-जाते रास्ते में रोकते हैं और उसके खिलाफ फर्जी मुकदमा लिखाने की धमकी दे रहे हैं। सत्तापक्ष के कुछ नेता भी उसे परेशान कर रहे हैं। इसके अलावा अपने दो दोस्तों की अच्छाई, परिवार के बारे में, जिन लोगों से कर्ज लिया था, उसे लौटाने और बैंक खाते बंद कराने के बारे में लिखा।
उसकी फ्रेंड लिस्ट शामिल जिन लोगों ने उसकी पोस्ट पढ़ी, उन्होंने पहले तो फेसबुक पर ही आत्महत्या करने से रोकने का प्रयास किया। कुछ लोगों ने उसे फोन भी किया था। बताते हैं कि पोस्ट डालने के कुछ देर बाद युवक ने अपने घर में रखी सल्फास खा ली। इससे कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ गई। जब इसके बारे में उसके परिवार वालों को जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा दिया। उसकी मां नसीम बेगम ने पंकज कश्यप और शारिक नसीर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। आरोपी भी किसी वेब पोर्टल से जुड़े बताए जा रहे हैैं। इस संबंध में इंस्पेक्टर ओमकार ने बताया कि मामला आत्महत्या का है। फेसबुक पर जो सुसाइड नोट लिखा है, उसमें किसी का नाम नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। जो सच्चाई होगी, उसके अनुसार कार्रवाई होगी।