फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Mahendra Singh Tikait's 91st birth anniversary observed with Havan and prayers.

Budaun News: हवन-पूजन कर मनाई महेंद्र सिंह टिकैत की 91वीं जयंती

Tue, 06 Oct 2026 11:56 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Mahendra Singh Tikait's 91st birth anniversary observed with Havan and prayers.
मालवीय आवास पर हवन-पूजन करते भाकियू पदा​धिकारी। स्रोत संगठन
बदायूं। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के संस्थापक और किसान नेता स्वर्गीय महेंद्र सिंह टिकैत की 91वीं जयंती मंगलवार को मालवीय आवास गृह में हवन-पूजन के साथ मनाई गई। भाकियू पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने कहा कि स्वर्गीय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत किसानों की आवाज थे। उन्होंने संघर्ष के जरिए किसानों को अपने अधिकारों के लिए आंदोलन करने और अपनी आवाज मजबूती से उठाने का साहस दिया। उन्होंने कहा कि आज टिकैत भले ही शारीरिक रूप से हमारे बीच में नहीं हैं, लेकिन उनकी विचारधारा और संघर्ष की शक्ति किसान संगठनों को लगातार प्रेरित कर रही है।
विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष पंडित रामकुमार शर्मा ने कहा कि भाकियू हमेशा किसानों की समस्याओं और अधिकारों के लिए संघर्ष करती रही है। स्वर्गीय महेंद्र सिंह टिकैत का योगदान किसान आंदोलन में हमेशा याद किया जाएगा। उनके विचार और संघर्ष आने वाली पीढ़ियों को किसानों के हित में आवाज उठाने की प्रेरणा देते रहेंगे। कार्यक्रम में नत्थू लाल शाक्य, शिवदयाल सागर, वीरपाल प्रजापति, वीरेंद्र पाली, भीमसेन वर्मा, रमेश चंद्र, बाबू सैफी, यादराम, चुन्नीलाल मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


केक काटकर मनाई महात्मा टिकैत की जयंती

उझानी। भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) के स्थानीय कार्यालय में यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती केक काटकर मनाई गई। नगर अध्यक्ष चंद्रमोहन वर्मा ने टिकैत के फोटो के सामने केक काटने के बाद आपस में मिठाई वितरित की। इस मौके पर रामकुमार शर्मा, गोविंद वर्मा, राजेंद्र, अनार सिंह, भीकम सिंह, शिवनारायन, चंद्रपाल प्रजापति, रामदास आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed