{"_id":"6ac53d67c4d0993280079b89","slug":"samajwadi-party-workers-staged-a-protest-against-the-detention-of-akhilesh-yadav-badaun-news-c-123-1-bdn1037-174801-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: अखिलेश यादव को हिरासत में लेने के विरोध में सपाइयों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: अखिलेश यादव को हिरासत में लेने के विरोध में सपाइयों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
बिसाली में धरना देते सपाई। संवाद
बदायूं। दिल्ली में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर इंडिया गठबंधन के सांसदों के मार्च के दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत विपक्षी नेताओं को हिरासत में लेने के विरोध में मंगलवार को सहसवान में सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम के स्टेनो को दिया।
ज्ञापन में दिल्ली की घटना का संज्ञान लेने और हिरासत में लिए गए जनप्रतिनिधियों के लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक अधिकारों की रक्षा की मांग की गई। सोनू यादव ने कहा कि लोकतंत्र में जन प्रतिनिधियों की आवाज को दबाने के बजाय उनके सवालों का जवाब संवैधानिक प्रक्रिया के तहत दिया जाना चाहिए। शांतिपूर्ण मार्च के दौरान हिरासत में लिया जाना लोकतांत्रिक अधिकारों पर सवाल खड़ा करता है। पूरे प्रकरण में निष्पक्ष कार्रवाई होनी चाहिए। इस दौरान नगर अध्यक्ष आमिर अली, एडवोकेट गौरव यादव, रवेंद्र प्रताप सिंह, दानिश अली, जयवीर सिंह, पोखी, तोताराम, फैसल, रिहान, मोसिन आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बिसौली। तहसील परिसर में समाजवादी लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष कुंवर सोमेश प्रताप ने किया। कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव की हिरासत का विरोध करते हुए लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक अधिकारों की रक्षा की मांग उठाई। धरना-प्रदर्शन में अधिवक्ता सभा के विधानसभा अध्यक्ष अधिवक्ता विवेक यादव, अधिवक्ता राहुल यादव, राजीव यादव, विनोद यादव, मोहित यादव, अनीस फारूकी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।