फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

चार भाइयों समेत छह पर गैर इरादतन हत्या की एफआईआर, एक दबोचा

Wed, 22 Jul 2020 02:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 02:08 AM IST
विज्ञापन
crime
बगरैन (बदायूं)। वजीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मानकपुर में हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने चार सगे भाइयों समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोट दर्ज की है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। बाकी आरोपी गांव से भाग गए हैं। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करने के लिए कई जगह दबिश भी दी लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

सोमवार देर रात वजीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मानकपुर में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले थे और उनके बीच पथराव हुआ था। इसमें संतोष (26) के गंभीर चोटें आईं थीं। परिवार वाले उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। इस मारपीट में संतोष के भाई रमेश, फूल सिंह और राजू भी घायल हुए। पुलिस ने रात उसके शव को मोर्चरी में रखवा दिया था। सुबह उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इधर, संतोष के भाई रमेश की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी भूपसिंह, डोरीलाल, रामवीर व महेंद्र पुत्रगण मलखान सिंह, सत्यवीर और देवराज के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। बाकी कोई आरोपी अभी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। शाम के समय परिवार वालों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

महिलाओं पर तंज कसने से भड़की आग, तब चले लाठी-डंडे
सोमवार रात मारपीट में मारे गए संतोष और आरोपियों के बीच लंबे समय से रंजिश चली आ रही है। बताते हैं कि एक माह पूर्व उनके बीच मेड़ काटने को लेकर विवाद हुआ था। इस संबंध में संतोष ने पुलिस को शिकायती पत्र भी दिया था लेकिन पुलिस ने इसमें कोई कार्रवाई नहीं की। सोमवार शाम संतोष पक्ष की एक महिला और लड़की शौच को गई थी। तभी आरोपियों ने उन पर तंज कसा था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच गाली गलौज हुई। बाद में मारपीट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक माह में चार हत्याएं
वजीरगंज थाना क्षेत्र में एक माह के अंदर चार हत्याएं हो चुकी हैं। 25 जून को बगरैन इलाके में मुख्तियार सिद्दीकी नाम के व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी। 28 जून को सैदपुर में शकिर शाह की सिर में कोई भारी वस्तु मारकर हत्या कर दी गई। वहीं एक सप्ताह पहले ब्यौली में जमीन के लालच में वृद्घ की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। सोमवार रात मानकपुर गांव में हुई ये चौथी हत्या है।

क्या कहते हैं अधिकारी
वजीरगंज के मानकपुर गांव में हुई युवक की मौत के मामले में छह लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। एक आरोपी पकड़ा गया है। बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए कहा गया है। उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
सिद्घार्थ वर्मा, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed