{"_id":"5f0221358ebc3e42f44163b9","slug":"crime-badaun-news-bly4117364122","type":"story","status":"publish","title_hn":"धुबिया के जंगल में अवैध शराब की भट्ठी पकड़ी, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धुबिया के जंगल में अवैध शराब की भट्ठी पकड़ी, चार गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहसवान। पुलिस ने क्षेत्र के गांव धुबिया के जंगल में दबिश देकर अवैध शराब बनाने की भट्ठी पकड़ने के साथ मौके से चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार किए गए लोग काफी समय से अवैध शराब बनाने और बेचने का धंधा कर रहे हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रविवार सुबह गांव धुबिया के जंगल में दबिश दी। यहां से पुलिस ने दंगल सिंह पुत्र राम स्वरूप निवासी धुबिया, कल्याण सिंह पुत्र श्यामलाल, प्रमोद पुत्र हरी सिंह निवासी कमलपुर बेला और ओमवीर सिंह पुत्र राजपाल निवासी कुआंडंडा को गिरफ्तार कर लिया। यह लोग अवैध शराब बना रहे थे। मौके से अवैध शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले कई केमिकल, 18 लीटर कच्ची शराब और शराब बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं। पुलिस ने सैकड़ों लीटर लहन भी नष्ट कर दिया। इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार लोगों को रिपोर्ट दर्ज करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया। यहां से इनको जेल भेज दिया गया।