फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

चोरों ने एक घर खंगाला, दूसरे में प्रयास, फिर फायरिंग कर फैलाई दहशत

Sun, 28 Jun 2020 06:30 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 06:30 PM IST
विज्ञापन
crime
दहगवां (बदायूं)। जरीफनगर इलाके में चोर बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। लगातार कहीं न कहीं घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। शुक्रवार रात चोरों ने एक घर से हजारों का सामान चोरी कर लिया। दूसरे घर में जाग हो गई तो फायरिंग करते हुए भाग गए, जिससे कस्बे में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

कस्बा दहगवां निवासी प्रेम सिंह पुत्र हेतराम शुक्रवार राम अपने घर में सो रहे थे। रात किसी समय चोर उनके घर में घुस गए। उसके बाद उनके घर से दो लाख रुपये और सोने-चांदी के रुपये चोरी कर लिए। जब चोर उनके घर से निकल रहे थे। उसी समय उनके चचेरे भाई की पत्नी जाग गईं। उन्होंने चोरों को देखकर शोर मचाया लेकिन तब तक चोर मौके से भाग गए। इधर, दहगवां निवासी टेलू शुक्रवार रात घर का शटर आधा ऊपर उठाकर सो रहा था। चोरों ने उसका शटर खुला देखा तो अंदर घुस गए लेकिन उसी वक्त मकान मालिक की आंख खुल गई। जैसे ही उन्होंने चोरों को देखकर शोर मचाया कि चोरों ने उनके ऊपर फायरिंग कर दी। इस हमले में टेलू बाल बाल बच गया। वहीं चोर गांव से फायरिंग करते हुए कस्बे से भाग गए। इससे कस्बे में दहशत का माहौल हो गया है। दोनों भुक्तभोगियों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed