{"_id":"5e3080128ebc3e4b636060b3","slug":"crime-badaun-news-bly3937090133","type":"story","status":"publish","title_hn":"झंडपुर गोली कांड में घायल एक और युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झंडपुर गोली कांड में घायल एक और युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। अलापुर क्षेत्र के गांव झंडपुर में शनिवार को दो पक्षों में फायरिंग में घायल एक और युवक की मंगलवार को बरेली के नवोदय अस्पताल में मौत हो गई। शाम के वक्त शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया।
झंडपुर गांव में शनिवार रात आगेश यादव और धनवीर यादव के बीच फायरिंग हो गई थी। इसमें गोली लगने से बीएससी के छात्र आशीष शर्मा (22) पुत्र विजय शर्मा की मौत हो गई थी। आशीष का पड़ोसी रवि शर्मा (25) पुत्र राजवीर शर्मा और प्रवेश शर्मा (48) पुत्र रामाशंकर घायल हो गए थे। गंभीर हालत में रवि शर्मा को बरेली रेफर किया गया था। इलाज के दौरान रवि शर्मा की बरेली के एक निजी अस्पताल में मंगलवार को मौत हो गई। शाम के वक्त रवि शर्मा का शव गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। एसओ अलापुर केजी शर्मा भी फोर्स के साथ गांव पहुंच गए। इधर, प्रवेश शर्मा का अभी जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले में आगेश यादव और धनवीर यादव के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
पुलिस को गच्चा देकर एक आरोप ने किया सरेंडर
नामजद आरोपी आगेश यादव और धनवीर यादव की गिरफ्तारी को पुलिस लगातार हाथ-पांव मारती रही। इस दौरान पुलिस को गच्चा देकर आगेश नाम के आरोपी ने मंगलवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। आगेश यादव के जेल जाने के बाद उसके सरेंडर के बारे में पुलिस को पता लगा। दूसरे आरोपी धनवीर की पुलिस तलाश कर रही है।