{"_id":"5df7da9b8ebc3e87bc06920b","slug":"crime-badaun-news-bly3883470137","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल रिचार्ज के विवाद में पथराव और फायरिंग, दो लोग घायल 22-18-46","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल रिचार्ज के विवाद में पथराव और फायरिंग, दो लोग घायल 22-18-46
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दातागंज। क्षेत्र के गांव मिलक गौटिया में सोमवार देर रात मोबाइल रिचार्ज को लेकर दो पक्षों में पथराव और फायरिंग भी हुई। इसमें दो लोग घायल हो गए हैं। एक को छर्रे लगे हैं। घायलों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचवाया है।
दातागंज के गांव बराही के रज्जू मौर्य की मिलक गौटिया में मोबाइल शॉप है। सोमवार रात मिलक गौटिया का दीपू ठाकुर उसकी दुकान पर पहुंचा। बताया जाता है कि मोबाइल रिचार्ज को लेकर रज्जू मौर्य और दीपू ठाकुर के बीच विवाद हो गया। बात बढ़ने पर दोनों आपस में भिड़ गए। दोनों में गाली गलौज हो गई। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए और उनमें पथराव शुरू हो गया। आरोप है कि फायरिंग भी की गई। इसमें बीच बचाव कर रहे रावेंद्र सिंह छर्रे लगने से घायल हो गए। दीपू ठाकुर भी ईंट-पत्थर लगने से घायल हुआ है। चौकी इंचार्ज संजय कुमार का कहना है कि दोनों पक्षों में मारपीट और पथराव हुआ है। इसी में दोनों घायल हुए हैं। फायरिंग की बात गलत है।