फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

तस्करों ने पशु काटे, पुलिस ने ठिकाने लगा दिए अवशेष

Thu, 12 Dec 2019 02:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 02:36 AM IST
विज्ञापन
crime
बिसौली। थाना फैजगंज बेहटा पुलिस की हरकत से बुधवार को हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश फैल गया। भाजयुमो के संभल जिलाध्यक्ष विशाल चौहान कई अन्य लोगों के साथ मितरौली के जंगल में पहुंच गए। इन लोगों ने पुलिस पर गोवंशीय पशुओं की तस्करी करने वालों की मदद करने का आरोप लगाया है। अज्ञात के खिलाफ तहरीर भी दी गई है। इधर, जिस स्थान पर पशुओं के अवशेष मिले थे, उससे कुछ ही दूरी पर एक नीलगाय का शव भी मिला। बताते हैं कि उसके गोली मारी गई है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि अवशेष जांच के लिए भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन

बिसौली सर्किल का थाना फैजगंज बेहटा लंबे समय से गोवंशीय पशुओं की तस्करी को लेकर बदनाम रहा है। बुधवार को क्षेत्र के गांव मितरौली के जंगल में ग्रामीणों ने कुछ पशुओं के अवशेष पड़े देखे। अनुमान लगाया जा रहा है कि तस्करों ने पशुओं का वध करने के बाद मांस ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलने पर प्रभारी एसओ चिंतामणि शर्मा फोर्स के साथ पहुंच गए। इधर, गांव के लोगों ने जब आस-पास के जंगल में देखा तो कुछ ही दूरी पर एक नीलगाय का शव पड़ा था। ग्रामीणों का कहना था कि नीलगाय को गोली मारी गई है। यह सब देखकर गांव के लोगों में गुस्सा दौड़ गया। इधर, भाजपा युवा मोर्चा संभल के जिलाध्यक्ष विशाल चौहान, चंद्रेश सक्सेना, बलभद्र सिंह, राजेश राणा, भुवनेश कुमार आदि कई लोग वहां पहुंच गए। इन लोगों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। किसी तरह कार्रवाई का भरोसा देकर लोगों को शांत किया गया। गांव के लोगों का आरोप है कि पुलिस ने कई अवशेष ठिकाने लगा दिए। मौके पर पशु चिकित्सक एके पाठक को बुलाया गया। हालांकि उनका कहना है कि प्रथम दृष्टया नीलगाय को गोली लगना प्रतीत नहीं हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, रिपोर्ट आने के बाद ही उसकी मौत का कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका वीडियो
- थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव खेड़ादास में पशुओं के अवशेष मिलने के संबंध में एक वीडियो बीते दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। बुधवार को भी ग्रामीणों ने मौके पर पशुओं के अवशेष व एक नीलगाय का शव पड़े होने की सूचना थाना पुलिस को दी। ग्रामीणों का आरोप है कि थानाध्यक्ष ने तस्करों से मिलकर मौके से अवशेष हटवा दिए। ग्रामीणों का आरोप है कि थाना पुलिस के पशु तस्करों से संबंध हैं। मामला बढ़ता देखकर ही एसओ अवकाश पर चले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मितरौली गांव में गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। अवशेष जांच को भेजे गए हैं। तस्करों की तलाश की जा रही है।
- चिंतामणि शर्मा, प्रभारी एसओ, फैजगंज बेहटा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed