{"_id":"5dc1ca4a8ebc3e5b145991a8","slug":"crime-badaun-news-bly382865455","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त ही निकला दोस्त का कातिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्त ही निकला दोस्त का कातिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहसवान (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिलहरी में गला घोंटकर की गई युवक की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके दोस्त ने की थी।
ग्राम सिलहरी निवासी राजेश कुमार (26) पुत्र महेश पाल का शव 26 अक्तूबर की सुबह गांव के पास बाजरे के खेत में पड़ा मिला था। दरअसल राजेेश एक दिन पहले शाम को खाना खाकर घर से निकला था। उसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला था। परिवार वाले उसको तलाश कर रहे थे। सुबह उसका शव बरामद हुआ तो पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी गला घोंटकर हत्या होना बताया गया था। इस संबंध में राजेश के भाई वीरेश पाल ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसी समय से पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी। इसकी विवेचना इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह कर रहे थे। उन्होंने बताया कि छानबीन के दौरान कुछ ऐसे तथ्य सामने आए, जिससे हत्या का शक गांव के ही जितेंद्र उर्फ गुडडू (26) पुत्र राजवीर पर हुआ। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो जितेंद्र ने बताया कि वह तथा राजेश दोनों शादीशुदा थे। बात न मानने पर उसी ने गुस्से में आकर राजेश की हत्या की थी। पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के बाद आरोपी जितेंद्र को जेल भेज दिया।