{"_id":"5dae03b98ebc3e93a77008a6","slug":"crime-badaun-news-bly3810501128","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात साल के छात्र से हॉस्टल में दरिंदगी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात साल के छात्र से हॉस्टल में दरिंदगी का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। सिविल लाइंस थाने के एक विद्यालय के हॉस्टल में सात साल के छात्र ने एक 17 वर्षीय छात्र पर दरिंदगी का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंचे छात्र के परिजन ने पहले विद्यालय में हंगामा किया और बाद में पुलिस अधिकारियों से मिलकर कार्रवाई की मांग की लेकिन पुलिस ने न तो छात्र का मेडिकल परीक्षण कराया है और न ही रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस इसे छात्रों का आपसी मजाक बताकर पल्ला झाड़ रही है।
सविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक विद्यालय में हॉस्टल है। जिसमें पांच साल से लेकर 18 साल तक के छात्र रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। इसी हॉस्टल में एक सात वर्षीय छात्र भी पढ़ाई कर रहा है। आरोप है कि शुक्रवार रात मासूम कुछ अन्य छात्रों के साथ हॉस्टल के रूम में सो रहा था। उसी वक्त एक 17 वर्षीय छात्र ने उसके साथ दरिंदगी की। छात्र रोने पर अन्य छात्रों को भी पता चल गया, लेकिन विद्यालय प्रशासन ने मामला वहीं शांत करा दिया। पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी। शनिवार को छात्र ने परिजन को फोन करके आपबीती बताई, जिससे परिवार वाले रविवार को विद्यालय पहुंच गए और वहां हंगामा किया। उन्होंने आरोपी छात्र के खिलाफ कार्रवाई नहीं कराने पर नाराजगी जताई। बाद में परिजन बच्चेे को लेकर पुलिस अधिकारियों के पास पहुंचे। उन्होंने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। तहरीर मिलने पर पुलिस विद्यालय पहुंची और अन्य छात्रों से मामले की जानकारी जुटाई। फिलहाल रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
छात्र से दरिंदगी के बारे में तहरीर आई थी। विद्यालय जाकर मामले की जानकारी की गई। छात्रों ने बताया कि वे आपस में मजाक कर रहे थे। आरोपी छात्र ने उसकी चादर हटा दी थी। जिससे उसने ये आरोप लगा दिया। छात्र को स्कूल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
-अनिल कुमार, चौकी इंचार्ज, कचहरी