{"_id":"5daaee1d8ebc3e015255ae3f","slug":"crime-badaun-news-bly380794746","type":"story","status":"publish","title_hn":"उझानी में चोरों ने 50 हजार रुपये का माल उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उझानी में चोरों ने 50 हजार रुपये का माल उड़ाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी। बाजार कलां मोहल्ले के एक मकान में छत पर चढ़े अज्ञात चोर गृहस्वामी की पेंट की जेब खंगालने के बाद कमरे से संदूक उठा ले गए। संदूक में कीमती सामान समेत जेवरात रखे थे। करीब 50 हजार रुपये का नुकसान बताते हुए गृहस्वामी ने पुलिस को घटना से अवगत कराया है।
चोरी की घटना शुक्रवार रात की है। मोहल्ला बाजार कलां निवासी आशीष कुमार की छत पर रात में चोर चढ़ गए। उस वक्त गृहस्वामी समेत उसके परिजन सो रहे थे। तड़के जागे तो आशीष को अपनी पेंट जमीन पर पड़ी मिली। पेंट की जेब में रखा सेलफोन, साढ़े सात हजार रुपये, दूसरे कमरे में रखा संदूक गायब था। संदूक में गृहस्वामी की मां के सोने के कुंडल और चांदी की पायल और कीमती सामान रखा था। चोरी की अहसास होने पर गृहस्वामी समेत उसके परिजनों ने खोजबीन भी की लेकिन सुराग नहीं लग पाया। बाद में वह कोतवाली भी पहुंचा। पुलिस ने घटना की सूचना के बाद तहकीकात शुरू कर दी है। संवाद