फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

कोतवाली इंस्पेक्टर कर सकते हैं हेडमोहर्रिर से पूछताछ

Tue, 15 Oct 2019 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 01:05 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। सिविल लाइंस थाने के मालखाने से कारतूस और हथकड़ी लापता होने के मामले में नामजद हेडमोहर्रिर राजवीर से कोतवाली इंस्पेक्टर पूछताछ कर सकते हैं। इधर, हेडमोहर्रिर की हालत भी ठीक नहीं बताई जा रही है। उसका जिला अस्पताल से इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

हेडमोहर्रिर राजवीर वैसे तो मूलरूप से बुलंदशहर का रहने वाला है। उसने उघैती में तैनाती के दौरान इंटर कॉलेज के पास एक प्लॉट खरीदा था। फिर वहीं पर मकान बनवा लिया और परिवार के साथ रहने लगा। जब राजवीर उघैती थाने में हेडमोहर्रिर था, उस समय मालखाने से जेवरात की चार पोटली गायब हो गईं थीं। उस मामले में राजवीर के खिलाफ एफआईआर दर्ज है। वर्ष 2010 में राजवीर सिविल लाइंस थाने में तैनात रहे। तब थाने के मालखाने से 20 बैनट, 303 बोर के 186 कारतूस, पिस्टल के 14 कारतूस, एलएलआर के 17 कारतूस, 38 बोर के 19 कारतूस, 12 बोर के 12 कारतूस, पांच लोहे की हथकड़ी, सात हथकड़ी रस्सा, आठ बिंडोलिया और एक चिली बम गायब हो गया था। इस मामले में भी हेडमोहर्रिर के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है। इस मामले की विवेचना सदर कोतवाली इंस्पेक्टर ओमकार सिंह कर रहे हैं। अभी हेडमोहर्रिर को कोतवाली नहीं बुलाया गया है। बताया जा रहा है कि उससे पूछताछ हो सकती है।
विज्ञापन

मैं तो कई बार थाने गया था। चार्ज सौंपने के लिए भी कहा था लेकिन किसी ने चार्ज ही नहीं लिया। जो दीवान आए थे, उन्होंने चार्ज लेने से मना कर दिया था। बाद में मेरी हालत खराब हो गई और थाने नहीं पहुंच सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राजवीर, रिटायर्ड हेडमोहर्रिर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed