फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

होटल से दो प्रेमी युगल पकड़े, एक भाग निकला

Fri, 27 Sep 2019 02:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2019 02:36 AM IST
विज्ञापन
crime
उझानी (बदायूं)। करीब दो साल से प्रेमी युगल के ‘ठिकाने’ के रूप में लोगों की नजर में चढ़े एक होटल में प्रेमी युगल के ठहरे होने की भनक लगते ही बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने घेराबंदी कर ली, हंगामा भी किया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दो प्रेमी युगल को हिरासत में ले लिया, जबकि एक खिसकने में कामयाब रहा। होटल मालिक को भी हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

गुरुवार को बजरंग दल के कई कार्यकर्ता होटल में पहुंचे और उन्होंने अंदर घुसकर कई कमरों की तलाशी ली। यहां उन्हें दो प्रेमी युगल मिले। वह उनसे जानकारी करते, उससे पहले ही तीसरे कमरे से एक युगल निकलकर खिसक लिया। इसके बाद बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने होटल में ही हंगामा कर दिया। भनक लगते ही भाजपा के नगर महामंत्री योगेश प्रताप सिंह, महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष रानी सिंह पुंडीर और विहिप नेता अरविंद शर्मा भी होटल पहुंच गए। उनकी सूचना के बाद पुलिस फोर्स ने होटल की घेराबंदी करके दोनों प्रेमी युगल को हिरासत में ले लिया। होटल मालिक को भी हिरासत में लिया गया। इस दौरान होटल मालिक और भाजपा नेता के बीच नोकझोंक भी हुई। करीब एक घंटे तक चली रस्साकसी के बाद सभी को कोतवाली ले जाया गया। बजरंग दल कार्यकर्ताओं और भीड़ में शामिल लोगों ने पूर्व के मामलों में कोई खास कार्रवाई नहीं किए जाने पर पुलिस की भूमिका पर सवाल भी उठाए।
विज्ञापन


पिछली बार सीओ ने पकड़ा था प्रेमी युगल
इस होटल में ऐसा कोई पहली बार सामने नहीं आया है। करीब दो साल पहले पहला मामला सामने आने पर पुलिस ने होटल मालिक पर शिकंजा कसने की कोशिश की थी। कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो होटल में पहुंचने वाले प्रेमी युगल की संख्या में इजाफा होता गया। पिछले महीने सीओ ने खुद दबिश देकर एक प्रेमी युगल को दबोचा था। उनके निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने होटल मालिक को सुधार की चेतावनी का नोटिस भी भेजा था लेकिन स्थिति यथावत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


होटल में प्रेमी युगल की सूचना के बाद कुछ लोगों ने हंगामा कर दिया था। दो प्रेमी युगल और होटल मालिक से जानकारी करने के लिए उन्हें हिरासत में ले लिया गया है। नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी।
- विनोद कुमार चाहर, प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed