फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

गनीमत रही जो माचिस नहीं जली... इरादा था वृद्धा के शव को घर में ही फूंक देने का

Thu, 19 Sep 2019 02:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2019 02:08 AM IST
विज्ञापन
crime
उझानी (बदायूं)। मंगलवार रात सुल्फा पीने को रुपये नहीं मिलने के बाद बुजुर्ग मां की ईंट से प्रहार कर हत्या करने के मामले में गिरफ्तार उसके बेटे ने पूछताछ के दौरान बुधवार को जो कुछ बताया, उसे सुनकर मृतका के परिजन ही नहीं बल्कि पुलिस भी सकते में पड़ गई। आरोपी भोला के मुताबिक वह तो मां के शव को जलाना चाहता था। उसने शव के ऊपर मिट्टी का तेल भी उड़ेल दिया था, लेकिन तेल में भीग जाने की वजह से माचिस नहीं जल पाई।
विज्ञापन

बुजुर्ग बच्ची देवी (75) पत्नी स्व. मसीह चरन का शव उसी के घर के आंगन में सोमवार रात में पुलिस को पड़ा मिला था। हत्या छोटे बेटे भोला ने महज इस बात पर गुस्से में कर दी थी कि बुजुर्ग महिला ने उसे सुल्फा पीने के लिए रुपये नहीं दिए थे। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने भोला से पूछताछ तो मंगलवार को भी की थी, लेकिन चालान के समय बुधवार को परिवार के लोग कोतवाली पहुंचे तो पुलिस के सामने वह टूट गया। उसने पूछताछ के दौरान बताया कि वह घर पर पहुंचा तो उसकी मां खाना पका चुकी थी। दोनों में से किसी ने खाना भी नहीं खाया था। उसी दौरान रुपयों को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद उसने मां के सिर में ईंट से ताबड़तोड़ प्रहार कर वहां से चला गया, लेकिन इससे वह मर जाएगी, इसका अहसास तो तब हुआ जब वह लौटकर फिर घर पहुंचा। इसके बाद भोला ने केन में रखा मिट्टी का तेल बुजुर्ग मां के शव पर उडे़ल दिया। चूंकि माचिस तेल में ही भीग गई थी, सो वह जल नहीं पाई और फिर घर से निकलकर भाग गया। इधर, पुलिस ने चालान करने से पहले भोला का मेडिकल भी कराया। कोर्ट ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


...फिर तो बढ़ जातीं पुलिस की मुश्किलें
उझानी। भोला अपने मंसूबों में सफल हो जाता तो वह शव बरामद होने के बाद परिवार और पुलिस के सामने कोई और कहानी गढ़ने की कोशिश करता। वह यह भी कह सकता था कि रात में घर में आग लग जाने से बुजुर्ग मां जिंदा जल गई या फिर किसी और को फंसाने की कोशिश करता। पुलिस को भी हकीकत का पता लगाने के लिए कई दिन तक मशक्कत करनी पड़ती। जब तक केस का वर्कआउट नहीं हो जाता पुलिस की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं लेतीं। मौके पर ही पकड़े जाने और उसी के द्वारा हकीकत बयां किए जाने के बाद भ्रम की स्थिति भी पैदा नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी मां की हत्या में गिरफ्तार भोला ने पूछताछ के कई ऐसे बातें कहीं हैं जिन्हें सुनकर उसकी बर्बरता का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। घरवाले भी उसकी हरकतों से अच्छी तरह वाकिफ हैं। घटना के दौरान वह गुस्से में था।
- विनोद कुमार चाहर, प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed