फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Cricket Tournament: Nagla Shahbad team won the match by 19 runs

क्रिकेट टूर्नामेंट : नगला शाहबाद की टीम ने 19 रन से जीता मैच

Thu, 09 May 2024 02:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Cricket Tournament: Nagla Shahbad team won the match by 19 runs
फकरुल को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित करते शीलू मिश्रा। संवाद
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के ग्राम फकीराबाद में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को गोठा और नगला शाहबाद की टीम के बीच मुकाबला हुआ।
विज्ञापन

गोठा के कप्तान विशाल कुमार ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। नगला शाहबाद की टीम ने पहले खेलते हुए उनकी टीम के बल्लेबाज फकरुल के 20, सीटू ने 12, प्रशांत के सात रनों की पारी खेलते हुए 12 ओवर में नौ विकेट खोकर 102 रन बनाए। गोठा की टीम की तरफ से गेंदबाजी करते शिवम ने चार, अनुज ने तीन विकेट हासिल किए।

103 रन का लक्ष्य लेकर मैदान पर उतारी गोठा की टीम के ओपनर बल्लेबाज भुवनेश ने 26, विशाल ने 16 रन बनाए। गोठा की पूरी टीम 83 रन पर ढेर हो गई। नगला शाहबाद की टीम की ओर से फकरुल ने तीन, अफ़ताब और प्रशांत ने दो-दो विकेट लिए। इस प्रकार नगला शाहबाद की टीम को 19 रनो से विजयी घोषित किया गया। जिसमें मैन ऑफ द मैच फकरुल को दिया गया। इस मौके पर सतेन्द्र, प्रदीप, शीलू मिश्रा, अमन, सुमित आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed